मुंबई (Mumbai) आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे (Ayushmann Khurrana and Ananya Pandey) स्टारर ‘ड्रीम गर्ल-2’ (‘Dream Girl-2’) को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है। बेहद कम बजट में बनी ये फिल्म पिछले आठ दिनों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को न सिर्फ छुट्टियों के दौरान अच्छा रिस्पॉन्स मिला, बल्कि बाकी दिनों में भी दर्शक फिल्म देखने के लिए उमड़ पड़े। ऐसे में फिल्म एक हफ्ते के अंदर ही अच्छी कमाई करने में सफल रही।
इस बीच शनिवार और रविवार वीकेंड पर इस फिल्म की कमाई बढ़ने की संभावना है। महज 35 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म ने सात दिनों में दोगुनी कमाई कर ली है। अगर फिल्म को दर्शकों का ऐसा ही रिस्पॉन्स मिलता रहा, तो आने वाले हफ्तों में यह 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved