
भोपाल। राजधानी में दिन में ठंड लगभग गायब हो गई है। सुबह की धूप भी चुभने लगी है। आलम यह है कि शहर में दिन का तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच रही है। मौसम विभाग का कहना है कि एक-दो दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। शहर में शनिवार को दिन में पारा 30 डिग्री पार पहुंच गया। ऐसा 5 दिन बाद हुआ। रात के तापमान में भी 1.6 डिग्री का इजाफा हुआ। सुबह 11:30 से शाम 5:30 बजे तक 6 घंटे में हवा की रफ्तार 8 बार बदली। इस दौरान दोपहर 1:30 बजे और शाम 4 बजे सबसे तेज 32 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम वैज्ञानिक एवं ड्यूटी ऑफिसर पीके साहा के मुताबिक दिन का तापमान 30.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा रहा। शुक्रवार के मुकाबले इसमें 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। इससे पहले 18 जनवरी को दिन का तापमान 30 डिग्री पार पहुंचा था। धूप निकलने से दिन में पारे की चाल भी तेज थी। रात का तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया।
26 जनवरी की सुबह तेज ठंड के आसार
साहा के मुताबिक रविवार को भी तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। अनुमान है कि सोमवार से तापमान में गिरावट होगी। मंगलवार को गणतंत्र दिवस की सुबह तेज ठंड पडऩे की संभावना है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved