img-fluid

लगातार तीसरी रात भी पारा 20 डिग्री के आगे

March 26, 2024

इंदौर। शहर में गर्मी का असर बढ़ रहा है। कल लगातार तीसरी रात न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के ऊपर बना रहा, जिससे रात को भी गर्मी का अहसास बना रहा, वहीं दिन का तापमान भी 36 डिग्री के ऊपर ही बना हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि कल से गर्मी और तेज होगी। विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री रहा, जो सामान्य था, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा था। यह लगातार तीसरी रात थी, जब तापमान 20 डिग्री के ऊपर रहा है। इस बीच तापमान 22 डिग्री के नजदीक भी जा चुका है।

  • इस दौरान हवा की अधिकतम रफ्तार 15 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची और हवा की दिशा पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी रही। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आज कल जैसा ही मौसम रहेगा, वहीं कल से तापमान में और उछाल देखने को मिलेगा और अगले दो-तीन दिन तापमान 39 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इसके बाद तापमान में फिर कमी देखने को मिलेगी।

    Share:

  • अगले 20 दिन बंद रहेगा मैहर मां शारदा देवी रोपवे का संचालन, श्रद्धालुओं को चढ़नी होगी खड़ी चढ़ाई

    Tue Mar 26 , 2024
    मैहर। मैहर में श्रद्धालुओं को ऊंचे त्रिकूट पर्वत पर विराजमान माता शारदा के दरबार तक पहुंचाने वाला रोप वे बुधवार 26 मार्च से बंद हो जाएगा। हालांकि रोप वे की सेवाएं 4 अप्रैल से पहले फिर शुरू भी हो जाएगी और दर्शनार्थी इस सुविधा का लाभ उठाते हुए बिना कठिनाई के माता शारदा के दर्शन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved