img-fluid

जून में फिर बदल रही ग्रहों की चाल, इन राशि वाले जातको की खुलेगी किस्‍मत, होंगे कई लाभ

June 01, 2021

जून का महीना कई मायनों में खास रहने वाला है। इस महीने कई बड़े ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करेंगे। 2 जून को मंगल और 3 जून को बुध (mercury) का राशि परिवर्तन होगा। इसके बाद 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। फिर 22 जून को शुक्र (Venus) का राशि परिवर्तन होगा। जानिए जून में ग्रहों की चाल का किन 5 राशि वालों को मिलेगा लाभ-

तुला-
तुला राशि वालों के लिए यह महीना शानदार रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ (Love life) और पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। व्यापार (Business) में मुनाफा होने योग बनेंगे। धन आगमन के नए साधन बनेंगे। इस माह आपको किसी काम में सफलता हासिल हो सकती है।

मेष-
जून में ग्रहों का राशि परिवर्तन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। नौकरी व व्यापार में शुभ समाचार(good news) मिल सकता है। शुक्र ग्रह के कारण आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।



वृषभ-
आपके लिए जून का महीना लकी साबित होगा। ग्रहों के राशि परिवर्तन से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के साधन बढ़ेंगे। करियर में बदलाव होंगे। आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। लंबे समय से रूके हुए कार्य पूरे होंगे। सेहत उत्तम रहेगी।

सिंह-
इस दौरान आपका भाग्योदय (Good luck) होगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इस महीने आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है। घर का माहौल खुशहाल रहेगा। ग्रहों के राशि परिवर्तन से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

मीन-
मीन राशि वालों को जून में करियर में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। व्यापारियों के लिए यह महीना शुभ साबित होगा। नया वाहन खरीद सकते हैं।

नोट- उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

  • Share Market : GDP के आंकड़ों के बाद 52 हजार के पार खुला सेंसेक्स, उच्चतम स्तर पर निफ्टी

    Tue Jun 1 , 2021
    नई दिल्ली। आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 93.36 अंकों (0.18 फीसदी) की तेजी के साथ 52030.80 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 26.40 अंक (0.17 फीसदी) की बढ़त के साथ 15609.20 के स्तर पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved