
कराची। कंधार विमान अपहरण कांड(Kandahar plane hijacking case) में शामिल जहूर मिस्त्री (Zahoor Mistry) उर्फ जाहिद अखुंद (zahid akhund) की 1 मार्च को कराची में हत्या (murder in karachi) कर दी गई। दरअसल जहूर मिस्त्री 1999 में IC-814 को हाईजैक करने वाले पांच अपहरणकर्ताओं में से एक था। खबरों के मुताबिक मिस्त्री कई सालों से फर्जी पहचान के तहत कराची(karachi) में रह रहा था। वह कराची के अख्तर कॉलोनी में फर्नीचर का काम कर रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक कई आतंकियों (terrorists) ने उसकी अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया है। जियो टीवी ने इस रिपोर्ट की पुष्टि की है। पाकिस्तानी न्यूज नेटवर्क के एक निर्माता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया है कि हमारे पास हत्या की पुष्टि है लेकिन किसी अजीब कारण से मामले के बारे में रिपोर्ट नहीं करने के लिए कहा गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved