
उज्जैन। देश को जोडऩे के लिए राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं जबकि पार्टी में कई लोग ऐसे हैं जो संगठन में सिर्फ पद के लिए आ रहे हैं। विजिटिंग कार्ड छपवाकर पद लेने वाले लोग कांग्रेस पार्टी में नहीं चल सकेंगे। जो काम करेगा, संगठन में उसे पद दिया जाएगा। यह बात कल उज्जैन आई जिले की प्रभारी श्रीमती शोभा ओझा ने शहर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कही। बैठक में कांग्रेस संगठन के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, मोर्चा व संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। वे सभी से एक-एक करके मिली और ब्लॉक अध्यक्षों से कार्यकारिणी की लिस्ट प्राप्त की। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में बताया कि शीघ्र ही वार्ड क्रमांक 1 से देख वार्ड में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी और आखिरी में जब राहुल गांधी उज्जैन आएंगे तो हजारों हजारों की संख्या में उनके साथ शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved