img-fluid

‘मध्य पूर्व में चल रही लड़ाई हमारी जंग नहीं है’, सरकार के समर्थन में बोले कांग्रेस नेता

March 19, 2026

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद मनीष तिवारी ने केंद्र सरकार की विदेश नीति का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि भारत इस संघर्ष में एक सीमित भूमिका वाला देश रहा है और सरकार का सतर्क रुख बिल्कुल सही है। मनीष तिवारी ने कहा, ‘यह समझना जरूरी है कि पश्चिम एशिया में सिर्फ एक युद्ध नहीं चल रहा है, बल्कि कई तरह के संघर्ष एक साथ हो रहे हैं। इजराइल, ईरान और अमेरिका के बीच जो स्थिति है, वह सिर्फ क्षेत्रीय नहीं बल्कि बड़े वैश्विक समीकरणों से जुड़ी है। यह हमारी लड़ाई नहीं है।’


  • तिवारी ने आगे कहा, ‘हम हमेशा से इस क्षेत्र में एक सीमित भूमिका निभाते आए हैं। भारत को अपनी ‘रणनीतिक स्वायत्तता’ बनाए रखनी चाहिए। अगर हम सोच-समझकर और सावधानी से कदम उठाते हैं, तो हम सही दिशा में हैं। रणनीतिक स्वायत्तता का मतलब है अपने हितों की रक्षा करना और हालात के अनुसार संतुलन बनाकर चलना।’ बता दें कि इस मुद्दे पर कांग्रेस के एक और नेता शशि थरूर ने भी सरकार के रुख की सराहना की है। उन्होंने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ में लिखा कि यह युद्ध अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत सही नहीं ठहराया जा सकता और यह संप्रभुता और गैर-आक्रामकता के उन सिद्धांतों के खिलाफ है जिनका भारत हमेशा समर्थन करता आया है।

    Share:

  • सरकार ने माना- कोई भी घटना मिडिल ईस्ट में होगी उसका प्रभाव हम पर पड़ेगा

    Thu Mar 19 , 2026
    नई दिल्ली। पेट्रोलियम मंत्रालय की जाइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने गुरुवार को कहा कि कोई भी घटना मिडिल ईस्ट में होगी उसका प्रभाव हम पर पड़ेगा, हम 90 प्रतिशत एलपीजी 47 प्रतिशत एलएनजी कतर से लेते हैं । युद्ध हो रहा है, हम पर असर पड़ रहा है इसीलिए हम हर रोज जानकरी देने का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved