
मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 12 सितंबर को एक बड़ा हादसा होते-होते रह रहा। दरअसल, शुक्रवार को कांडला (Kandla) से मुंबई के लिए एक विमान (Plane) ने उड़ान भारी। स्पाइसजेट (Spicejet) के Q400 विमान ने सफलतापूर्वक उड़ान भर ली, जिसके बाद देखा गया है कि विमान का एक बाहरी पहिया रनवे पर ही पाया गया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। हालांकि विमान ने अपनी मुंबई की यात्रा जारी रखी। मुंबई एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency Landing) कराई गई। यहां विमान ने सुरक्षित रूप से लैंडिंग कर ली। फिलहाल विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved