img-fluid

झारखंड में 12 का दम! सिर्फ कल्पना-लुईस नहीं, महिला MLA की पूरी फौज तैयार

November 25, 2024

रांची: झारखंड चुनाव (Jharkhand Elections) रिजल्ट के आंकड़े को देखे तो इस बार कई रिकॉर्ड बनाते नजर आएंगे. झारखंड में इस बार तो महिलाओं विधायकों (Women MLA) ने भी बड़ा इतिहास रच दिया है. दरअसल इस बार झारखंड में 12 सीटों पर महिला एमएलए (MLA) चुनाव जीत कर आई हैं. ऐसे में झारखंड विधानसभा में पहली बार 12 महिला विधायक नजर आएंगी. यानि कि झारखंड में महिला विधायकों की पूरी फौज तैयार है. झारखंड में महिला ब्रिगेड की टीम में कल्पना सोरेन और लुईस मरांडी जैसे बड़े चेहरे ही नहीं हैं, बल्कि जेएमएम, कांग्रेस और बीजेपी से अन्य महिला विधायक भी शामिल हैं.


वैसे तो हेमंत सोरेन की कामयाबी में सबसे ज्यादा चर्चा कल्पना सोरेन की हो रही है. कल्पना सोरेन के अलावा झारखंड चुनाव में इस बार महिलाओं को पिछले चुनावों के मुकाबले ज्यादा कामयाबी मिली है. झारखंड विधान सभा में इस बार 12 महिलाएं दिखेंगी. इनमें 8 विधायक इंडिया गठबंधन और 4 विधायक बीजेपी के टिकट पर चुन कर आई हैं. जेएमएम के टिकट पर गांडेय, जामा और ईचागढ़ सीट से महिलाओं ने जीत दर्ज की. वहीं, कांग्रेस की महिला उम्मीदवारों को पाकुड़, महागामा, रामगढ़, बोकारो और मांडर सीट पर जीत मिली है. बीजेपी के महिला उम्मीदवारों के खाते में कोडरमा, झरिया और जमशेदपुर ईस्ट सीट आई. झारखंड विधानसभा चुनाव के इतिहास में ये पहली बार है जब 12 महिलाएं विधान सभा में बैठेंगी.

Share:

  • अब रीगल से पलासिया और मधुमिलन तक भी बनेगी व्हाइट टापिंग सडक़

    Mon Nov 25 , 2024
    पहला प्रयोग मेडिकल कालेज के पास हुआ सफल, अब 14 करोड़ से नए कार्य शुरू कराने की तैयारी इंदौर। नगर निगम ने डामर की सडक़ों पर व्हाइट टापिंग का कार्य मेडिकल कालेज के समीप पिछले दिनों किया था और इसका प्रयोग सफल रहने के बाद अब रीगल से पलासिया तक की डामर की सडक़ को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved