
नई दिल्ली: नई संसद (New Parliament Building) में पहुंचने पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का जोरदार स्वागत किया गया. सांसदों ने संसद में करतल ध्वनि से पीएम मोदी का स्वागत हुआ. सांसदों ने जमकर भारत माता की जय और ‘मोदी मोदी’ के नारे लगाए. इसके बाद राष्ट्रगान संपन्न हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन के लोकसभा कक्ष में पहुंचे तो उनके साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहे. तमाम सांसदों और मुख्यमंत्रियों ने उनका जोरदार स्वागत किया. नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर लोकसभा कक्ष में संसद सदस्य और विभिन्न राज्यों के सीएम पहुंचे हैं.
नई संसद में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि ‘हमारा वर्तमान संसद भवन देश की लोकतांत्रिक गतिविधियों का जीवंत केंद्र रहा है. हमारी प्रगति का मार्गदर्शक रहा है. यह भवन भारत के आजादी हासिल करने और संविधान बनने से लेकर हमारी गौरवशाली लोकतांत्रिक यात्रा के दौरान अनेक ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी रहा है.’ हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि आने वाले समय में परिसीमन के कारण संसद सदस्यों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए मौजूदा संसद भवन में जगह की कमी महसूस की जा रही थी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved