img-fluid

प्यार के लिए यहां की राजकुमारी ने छोड़ा राजमहल का सुख, किराए से एक बेडरूम के फ्लैट में रहेंगी

November 15, 2021

अपने प्यार के लिए राजमहलों का सुख व ऐश्वर्य छोड़कर आम आदमी का जीवन जीने के लिए जापान की राजकुमारी माको न्यूयॉर्क पहुंच गई हैं। जापान के अगले राजा युवराज फूमिहितो (King Crown Prince Fumihito) की सबसे बड़ी बेटी और सम्राट नारूहितो की भतीजी माको को यहां किराए के एक बेडरूम के फ्लैट में रहना होगा।



माको और उनके पति कोमुरो रविवार सुबह जेएफके हवाई अड्डे से निकलते समय अपना सामान खुद उठाए नजर आए। कोमुरो यहां एक निजी कानूनी फर्म में करते हैं। 30 वर्षीय माको को एक आम आमदी से विवाह करने पर राजकुमारी का दर्जा व शाही सुविधाओं का त्याग करना पड़ा था।

माको ने मुआवजा लेने से भी कर दिया था इनकार
राजकुमारी माको (princess mako) ने शाही दर्जा छोड़ने के एवज में मिलने वाला 8.90 लाख डॉलर का मुआवजा लेने से इनकार कर दिया था। इस विवाह का भी काफी विरोध हुआ। कई नागरिकों का तर्क था कि वे टैक्स चुकाते हैं, जिससे राज परिवार का खर्ज चलता है, इसलिए राजकुमारी के विवाह में उनकी भी सुनी जानी चाहिए थी। उन्हें अंदेशा है कि कोमुरो वित्तीय जरूरतों के लिए राज परिवार पर निर्भर हो जाएंगे।

Share:

  • married life में समस्‍या हो या पैसों की तंगी, सोमवार को इन उपायों से हर मुराद कर सकते हैं पूरी

    Mon Nov 15 , 2021
    नई दिल्ली। सोमवार (Monday) भगवान शिव (Lord Shiva) को प्रसन्‍न करके उनकी कृपा पाने के लिए बेहद खास होता है. सोमवार को लोग व्रत (Monday Fast) रखते हैं, शिवलिंग का अभिषेक करते हैं, पूजा-पाठ करते हैं। इससे जिंदगी की गई सारी समस्‍याएं खत्‍म हो जाती हैं और सुख-समृद्धि मिलती है। वहीं सोमवार का दिन समस्‍याओं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved