img-fluid

चीन के सामने खड़ी हुई समस्या, इतनी बड़ी बुजुर्ग आबादी को कैसे मिलेगा सबको काम ?

August 27, 2025

वीजिंग। बीजिंग के दक्षिणी बाहरी इलाके (Southern Beijing) मजूकियाओ में सुबह चार बजे से ही चौराहा गुलजार होने लगता है। फ्लोरोसेंट रोशनी (Fluorescent light) में नाश्ते के ठेले चमकने लगते हैं, जहां सैकड़ों दिहाड़ी मजदूर भाप (Day Laborer Steam) में पके बन्स खाते है। इन्हें भर्तीकर्ताओं का इंतजार होता है। सूरज की पहली किरण के साथ ही भर्तीकर्ता इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर आते हैं जो निर्माण, सफाई या कारखाने के काम के लिए 170-180 युआन (2000 से 2124 रुपये) की मजदूरी की पेशकश करते हैं। यह बीजिंग का सबसे बड़ा दिहाड़ी मजदूर बाजार है, जहां देशभर से लोग बेहतर जिंदगी की तलाश में आते हैं।



  • सुबह 8 बजे तक भीड़ छंटने लगती है। भाग्यशाली मजदूर मिनीवैन में काम पर चले जाते हैं, जबकि अन्य अगले भर्तीकर्ता का इंतजार करते हैं या खाली हाथ लौटना पड़ता है। यह स्थिति दशकों से बनी रही, लेकिन अब चीन की आर्थिक मंदी ने इसे बदल दिया है। रियल एस्टेट और कारखानों में नौकरियां कम हो रही हैं और कारखाने अब युवा, कुशल मजदूरों को प्राथमिकता देने लगे हैं। बुजुर्ग मजदूरों को ठंड में इंतजार करना पड़ता है।

    40 साल की उम्र में ही रिटायर

    43 साल की वांग लियुआन जैसी महिलाएं इस बाजार में रोजगार की तलाश करती हैं, लेकिन उम्र और कम शिक्षा उनकी राह में बाधा बन जाती है। 2022 में वांग को दवा कारखाने से निकाल दिया गया और अब वह युवा व पढ़े-लिखे लोगों से पीछे रह जाती हैं। उन्होंने कहा, ’40 साल की उम्र में ही आप यहां रिटायर हो चुके होते हैं। भर्तीकर्ताओं की आवाजें और हताशा का शोर बाजार में गूंजता है, जहां कभी-कभी फिल्मों के लिए छोटे रोल जैसे प्रस्ताव भी मिल जाते हैं, लेकिन कम मजदूरी के कारण लोग मना कर देते हैं।

    Share:

  • अमेरिकी एक्सपर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप को लाइव शो में दी देसी गाली चू#या....

    Wed Aug 27 , 2025
    वॉशिंगटन। अमेरिका के बड़बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का अब उन्हीं के घर में मजाक उड़ाया जाने लगा है। अमेरिकी राजनीतिशास्त्री (American political scientist) ने एक टॉक शो (talk show) के दौरान कैमरे पर डोनाल्ड ट्रंप के लिए अपशब्द (abuse) का इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं, उन्होंने इस अपशब्द का फिर से उल्लेख किया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved