img-fluid

RBI ने सोने-चांदी को लेकर लिया बड़ा फैसला, क्‍या कम होंगे दाम?

February 06, 2026

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) के एमपीएसी बैठक के तहत शुक्रवार को कई बड़े फैसले लिए गए, जिसमें सबसे खास फैसला रेपो रेट (Repo rate) को लेकर था. आरबीआई ने रेपो रेट को अनचेंज रखा है, जिसका मतलब है कि अब आपके लोन की ईएमआई नहीं बढ़ेगी. वहीं आरबीआई ने एमएसएमई बिजनेस के लिए लोन का अमाउंट बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया.

इन सबके अलावा, RBI ने सोने और चांदी को लेकर भी एक बड़ा फैसला लिया है. रिजर्व बैंक ने कहा कि इनफ्लेशन मॉनिटरी फ्रेमवर्क (महंगाई निगरानी ढांचा) प्याज और टमाटर जैसी पारंपरिक रूप से निगरानी की जाने वाली वस्तुओं के साथ-साथ सोने और चांदी की कीमतों को भी इसमें शामिल किया है.

सोने और चांदी की ऊंची कीमतों ने केंद्रीय बैंकों को इसे महंगाई निगराी दायरे में शामिल करने के लिए प्रेरित किया है. बाजार विश्लेषकों का मानना ​​है कि इस कदम का उद्देश्य ग्‍लोबल प्राइस में बदलाव और घरेलू उपभोग से अत्यधिक प्रभावित अर्थव्यवस्था में महंगाई के दबावों का अधिक व्यापक आकलन प्रदान करना है. इससे सोने-चांदी की कीमतों पर कोई असर नहीं होगा.


  • महंगाई दर
    CPI के आधार पर मापी जाने वाली मूल महंगाई, जिसमें खाद्य और ईंधन को शामिल नहीं किया जाता है, कीमती धातुओं की बढ़ती कीमतों के बावजूद नियंत्रण में बनी हुई है. दिसंबर के आंकड़ों से पता चलता है कि सोने और चांदी को छोड़कर महंगाई दर 2.6 फीसदी पर स्थिर है, जो दिखाता है कि महंगाई कंट्रोल में है.

    आरबीआई ने चेतावनी दी है कि भू-राजनीतिक जोखिम, ऊर्जा बाजारों में अस्थिरता और मौसम में बदलाव से आने वाले महीनों में महंगाई में ग्रोथ का खतरा पैदा हो सकता है. प्रतिकूल आधार प्रभाव के कारण 2025-26 के अंत तक सालाना आधार पर महंगाई में वृद्धि हो सकती है, भले ही कुल महंगाई की ग्रोथ गति धीमी दिखाई दे. केंद्रीय बैंक इन कारकों पर लगातार नजर रख रहा है और वैश्विक बाजारों में बढ़ती अनिश्चितता को देखते हुए सतर्कता के महत्व पर जोर दे रहा है.

    सोने और चांदी की कीमतें
    पिछले एक साल में सोने और चांदी की कीमतों में काफी वृद्धि हुई है, जिसे वैश्विक अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनावों ने और बल दिया है. कीमती धातुओं की कीमतों में इस उछाल का कारण अमेरिकी डॉलर का कमजोर होना, वास्तविक ब्याज दरों के नकारात्मक बने रहने की आशंका और भू-राजनीतिक और वित्तीय जोखिमों को लेकर निवेशकों की बढ़ती चिंता जैसे कारक हैं. बात दें शुक्रवार को शाम 5 बजे एमसीएक्‍स पर सोने का भाव 1000 रुपये चढ़कर 1.53 लाख रुपये हो गए थे. वहीं चांदी की कीमतें 3000 रुपये गिरकर 240540 रुपये पर थीं.

    Share:

  • ईरान में युद्ध की आहट! ट्रंप की धमकी के बाद अमेरिका का अल्टीमेटम- अभी के अभी देश छोड़ें US नागरिक

    Fri Feb 6 , 2026
    नई दिल्ली: ईरान (Iran) के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका (America) ने ईरान में मौजूद अपने नागरिकों को ‘तुरंत’ देश छोड़ने की चेतावनी दी है. ईरान में ‘वर्चुअल अमेरिकी दूतावास’ (Virtual US Embassy) द्वारा जारी इस एडवाइजरी में अमेरिकी नागरिकों से कहा गया है कि वे देश छोड़ने की ऐसी योजना बनाएं जो अमेरिकी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved