
डेस्क: महाराष्ट्र के मालेगांव (Malegaon) में 2008 में हुए धमाके के मामले में गुरुवार (31 जुलाई, 2025) को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (National Investigation Agency) की स्पेशल कोर्ट (Special Court) का फैसला आया है, जिसमें साध्वी प्रज्ञा समेत सभी 7 आरोपियों को बरी कर दिया गया है. इस फैसले को लेकर नेताओं के बयान आने शुरू हो गए हैं. कोई इस फैसले का समर्थन कर रहा है तो कई इसे पीड़ितों के साथ नाइंसाफी बता रहा है.
कोर्ट के इस फैसले को लेकर पूर्व बीजेपी नेता और हैदराबाद की गोशमहल सीट से विधायक टी राजा सिंह (MLA T Raja Singh) का भी रिक्शन सामने आया है. उन्होंने अपने बयान में कहा कि आज फिर एक बार कांग्रेस का हिंदू विरोधी चेहरा देश के सामने आ गया है. 2008 के मालेगांव ब्लास्ट में फंसाए गए सभी भगवाधारी आज बाइज्जत बरी हो गए हैं. उन्होंने आगे कहा कि आज धर्म की जीत हुई है और भगवाधारियों की भी जीत हुई है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved