मुंबई। ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) को लेकर कंटेस्टेंट के बीच काफी बज बना हुआ है। सलमान खान के शो लेकर हर पल नई अपडेट आ रही है। शो को शुरू हुए तीन हफ्ते बीत गए हैं। ऐसे में इस बार वीकेंड का वार बेहद खतरनाक होने वाला है। इस वीक एक नहीं बल्कि डबल एविक्शन होने वाला है। फराह खान इस बार का वीकेंड का वार होस्ट करती नजर आएंगी और जनता का फैसला सुनाएंगी। इसी बीच अब एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। शो से दूसरा कंटेस्टेंट बाहर हो गया है। इस कंटेस्टेंट का नाम सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
शो से बाहर हुआ दूसरा कंटेस्टेंट
tellysuper.in की रिपोर्ट के अनुसार, नगमा मिराजकर शो से एविक्ट होने वाली दूसरी कंटेस्टेंट हैं। नगमा शो से बाहर हो चुकी हैं। नगमा ने बिग बॉस के घर में अपने बॉयफ्रेंड आवेज दरबार के साथ एंट्री की थी। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के लिए स्टैंड लेते देखा गया है। हालांकि, नगमा शो में काफी शांत देखा गया। मतलब नगमा का गेम खुलकर सामने नहीं आया और जब तक आता वो शा से बाहर हो गई हैं।
‘बिग बॉस 19’ से इस कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो गया है। tellysuper.in की रिपोर्ट के अनुसार, नगमा से पहले नतालिया जानोसजेक को घर से बाहर कर दिया गया। नतालिया, सलमान खान के शो से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट हैं। शो में नतालिया और मृदुल तिवारी के बीच की कैमेस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही थी। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर यूजर्स नतालिया के बाहर जाने को लेकर रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि नगमा और नतालिया के अलावा मृदुल तिवारी और आवेज दरबार भी नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल थे।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved