img-fluid

अमेरिका में गूंजेगी महाकुंभ की धुन, ग्रैमी अवॉर्ड में एल्बम ‘साउंड्स ऑफ कुंभ’ को मिला नामांकन

November 11, 2025

डेस्क। एल्बम ‘साउंड्स ऑफ कुंभ’ (Sounds of Kumbha) को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम कटेगरी (Global Music Album Category) में 68वें ग्रैमी अवॉर्ड (Grammy Award) के लिए नामांकन मिला है। यह एल्बम महाकुंभ उत्सव से प्रेरित है। एल्बम को गायक-कंपोजर सिद्धांत भाटिया की तरफ से प्रस्तुत किया गया है। यह भारतीय संगीत के लिए एक बड़ी कामयाबी है।

इस एल्बम में 12 गीत हैं। इसमें भारत और विदेशों के लगभग 50 कलाकारों ने काम किया है। एल्बम में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए महाकुंभ की भावना को दर्शाया गया है। महाकुंभ इस साल जनवरी और फरवरी में 45 दिनों तक हुआ था। इसमें बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों ने हिस्सा लिया था।


‘साउंड्स ऑफ कुंभ’ एल्बम में प्रयागराज से लाइव फील्ड रिकॉर्डिंग की गई। इसमें प्राचीन मंत्र शामिल किए गए। इसमें बाइनॉरल बीट्स को भी शामिल किया गया है।
इस एल्बम को बनाने में सिद्धांत भाटिया के अलावा जिम किमो वेस्ट, राघव मेहता, मैडी दास, रॉन कोरब, चारू सूरी और देवराज सान्याल ने सहयोग किया है। एल्बम में वी सेल्वगनेश, राजा कुमारी, आदित्य गढ़वी, कनिका कपूर, कला रामनाथ, भानुमती नरसिम्हन, प्रवीण गोडखिंडी, अजय प्रसन्ना और कल्याणी नायर जैसे लोगों का योगदान है।

Share:

  • दूल्हे का रंग था काला, दुल्हन ने शादी के 8 दिन बाद किया सुसाइड; रेलवे ट्रैक पर मिला शव

    Tue Nov 11 , 2025
    कौशाम्बी। कौशाम्बी जिले (Kaushambi District) से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां शादी के सिर्फ आठ दिन बाद एक नवविवाहिता (Newly Married) का शव रेलवे ट्रैक (Railway Tracks) पर क्षत-विक्षत (Mutilated Condition) हालत में मिला। शव मिलने की जानकारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस (Police) मामले की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved