
नई दिल्ली। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स जहां हरे निशान पर खुला, वहीं एनएसई के निफ्टी ने लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स 4.91 अंक या 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ 58,122 के स्तर पर खुला। जबकि निफ्टी सूचकांक 1.25 अंक या 0.01 फीसदी टूटकर 17,323.65 के स्तर पर खुला।
बीते कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई थी और कारोबार के अंत तक ये लाल निशान पर कारोबार करता रहा। कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 166.33 अंक या 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 58,117.09 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई का निफ्टी 43.35 अंक या 0.25 फीसदी फिसलकर 17,324.90 के स्तर पर बंद हुआ था।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved