
दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्लब राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा है कि टीम को आईपीएल 13 के आगामी मैचों में अपनी फिल्डिंग में और सुधार करने की जरूरत है।
बटलर ने मैच के बाद ट्विटर पर जारी टीम के वीडियो में कहा, “मुझे लगता है कि हम अब भी अपनी फिल्डिंग में सुधार कर सकते हैं। हमने मैदान पर 10 या 15 रन ज्यादा दे दिए।” उन्होंने कहा, “इस जीत की हमें सख्त जरूरत थी। मुझे लगता है कि बल्ले से यह एक अच्छा प्रदर्शन था। जोफरा आर्चर, श्रेयस गोपाल तथा राहुल तेवतिया ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।”
राजस्थान की टीम अपना अगला मैच गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved