img-fluid

मप्र मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष पद का कार्यकाल पूरा

October 08, 2022

  • अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन को दी विदाई

भोपाल। मप्र राज्य मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन का सात अक्टूबर 2022 को कार्यकाल पूर्ण हो गया। कार्यकाल पूर्णता के मौके पर आयोग अध्यक्ष न्यायमूर्ति जैन को आयोग में भावभीनी विदाई दी गई। आयोग के माननीय सदस्य मनोहर ममतानी, माननीय सदस्य राजीव कुमार टंडन, आयोग में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बीबी शर्मा ने इस मौके पर आयोग अध्यक्ष न्यायमूर्ति जैन को सफलतापूर्वक कार्यकाल पूर्ण करने पर शुभकामनाएं दी और न्यायमूर्ति जैन के गरिमामय व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। आयोग परिवार द्वारा न्यायमूर्ति जैन को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


इस मौके पर आयोग के सभी अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। मालूम हो कि न्यायमूर्ति जैन सिक्किम हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधिपति रहे। सेवानिवृत्ति के पश्चात् न्यायमूर्ति जैन ने 30 अप्रैल 2018 को मप्र मानव अधिकार आयोग में माननीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था और सात अक्टूबर 2022 को आपका यह सफल कार्यकाल पूर्ण हुआ।

Share:

  • MP के लिए 11 और 16 अक्टूबर होगा ऐतिहासिक दिन

    Sat Oct 8 , 2022
    मुख्यमंत्री चौहान ने ग्वालियर में एयरपोर्ट शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के लिए 11 और 16 अक्टूबर ऐतिहासिक दिन बनने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 11 अक्टूबर को पवित्र नगरी उज्जैन में ‘ महाकाल लोकÓ का लोकार्पण करेंगे। गृह मंत्री अमित […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved