नागदा। लॉकडाऊन के नियमों का पालन रखते हुए मां चंबल का जल लेकर पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत के नेतृत्व में उज्जैन पहुंचकर महाकाल का जलाभिषेक किया गया।
मुक्तेश्वर महादेव मंदिर से पिछले 14 वर्षों से परंपरागत भव्य बोल बम कावड़ यात्रा निकलती है। इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते संस्था से जुड़े कुछ सदस्यों को साथ लेकर पूर्व विधायक सपत्निक प्रात: 4 बजे नागदा के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर पूजन अर्चना कर उज्जैन महाकाल के महाभिषेक के लिए रवाना हुए। बाबा महाकाल से विधानसभा क्षेत्र, प्रदेश, देश एवं संपूर्ण विश्व को कोरोना महामारी से निजात दिलाने तथा संपूर्ण विश्व में मंगल कामना व्याप्त हो इसकी कामना की गई। श्री शेखावत ने बताया कि लॉकडाऊन के नियम का पालन हो इस हेतु इस यात्रा का स्वरूप छोटा रखा है। नागदा खाचरौद विधान सभा के समस्त शिव भक्तों के आशीर्वाद स्वरुप इस यात्रा को पूर्ण किया।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved