
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज मुकम्मल हुई, पिछले 18 साल से भारतीय क्रिकेट का हिस्सा रहे विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया। भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने बुधवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को इस बारे में जानकारी दी कि वह अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह रहे हैं। पार्थिव ने साल 2002 में टीम में डेब्यू किया था, उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2018 में खेला था।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved