
फार्म हाउस की दीवार भी गिरी…घायल शख्स को अस्पताल पहुंचाया
इंदौर। आंधी-तूफान से बेखबर होकर सो रहे दंपति और उनकी बच्ची पर दीवार गिर गई। उनका घर भी तहस-नहस हो गया। छत पर रखी सारी चद्दरें उड़ गईं।
भवानी नगर बाणगंगा के रहने वाले भगत, उनकी पत्नी बबली और ढाई साल प्रियांशी को घायल अवस्था में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कल रात को तीनों घर में सो रहे थे, इस बीच आंधी-तूफान के चलते पहले उनके घर की छत की चद्दरें उड़ीं और बाद में दीवार भरभराकर गिर गई। पड़ोसियों की मदद से सभी को घर से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अन्य घटना तेजाजी नगर में भी हुई। मछली फार्म खंडवा रोड पर दीवार गिरने के चलते जितेंद्र पिता श्रीनाथ पंवार घायल हो गया। उसे भी इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved