
देहरादून। प्रकृति की गोद में बसे उत्तराखंड (Uttarakhand) से आज एक चौंका देने वाला वाक्या सामने आया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक यहां एक महिला ने अपनी सारी संपत्ति कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नाम कर दी है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि इसमें कितना क्या शामिल है?
मीडिया में आई खबरों के अनुसार संपत्ति दान करने वाली महिला का नाम पुष्पा मुन्जियाल है जो 78 वर्ष की हैं। महिला का कहना है कि वह राहुल गांधी के विचारों से काफी प्रभावित हैं इसलिए वो अपनी सम्पति को राहुल गांधी के नाम कर रही हैं।
कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लालचंद्र शर्मा ने कहा कि महिला ने राहुल गांधी के नाम अपनी सम्पत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके आवास पर जाकर सौंप दिया है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने बताया कि महिला ने कहा कि राहुल गांधी के परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है। चाहे इन्दिरा गांधी हों, चाहे राजीव गांधी हों। उन्होंने इस देश की एकता और और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved