img-fluid

इस साल से ज्यादा मुश्किलों वाला रहेगा वर्ष 2023, दुनिया में बढ़ जाएंगे 7 करोड़ गरीबः IMF

July 21, 2022

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) (International Monetary Fund (IMF)) का कहना है कि मुसीबतें अभी और बढ़ने वाली हैं और अगले साल (next year) स्थितियां और बिगड़ सकती हैं। आईएमएफ की प्रमुख क्रिस्टिलीना जिर्योजिएवा (Kristylina Jyrozhieva) ने अपने एक ब्लॉग में कहा है कि 2022 मुश्किल होगा और 2023 उससे भी मुश्किल होगा।

उनके मुताबिक महंगाई की ऊंची दर (high rate of inflation) से जल्द छुटकारा नहीं मिलेगा और इसकी वजह से दुनिया के गरीब देशों में सात करोड़ और लोग बेहद गरीबी की चपेट में आ जाएंगे।


गरीबों के लिए और बदतर होंगे हालात
ब्लॉग में कहा गया है कि बढ़ती महंगाई और भारत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ देशों के द्वारा खाद्यान्न पर प्रतिबंध से खाने पीने की समस्या और बढ़ेगी। अधिकांश गरीब देश पांच प्रतिशत से ज्यादा की महंगाई दर का सामना कर रहे हैं और आने वाले समय में इनकी स्थिति और बुरी हो सकती है इससे कई देशों में समाज के स्तर पर अस्थिरता आ सकती है।

आईएमएफ प्रमुख की मानें तो फिलहाल दुनिया भर के लिए सबसे बड़ी चिंता बढ़ती हुई महंगाई दर है. आईएमएफ के अनुमानों के अनुसार विकसित देशों में साल 2022 के दौरान महंगाई दर 5.7 प्रतिशत रह सकती है। वहीं विकासशील देशों में महंगाई दर 8.7 प्रतिशत रह सकती है।

Share:

  • यूरोप में भीषण गर्मी का कहर, अब तक 1700 लोगों की मौत, ट्रेन का सिग्नल भी पिघला

    Thu Jul 21 , 2022
    ब्रुसेल्स । पूरा यूरोप (Europe) भीषण गर्मी (Heat) की आग में तप रहा है, एयरपोर्ट (airport) के रनवे पिघल रहे हैं, रेलवे ट्रैक (railway track) फेल और सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। स्पेन और पुर्तगाल (Spain and Portugal) में मरने वालों की संख्या 1700 के करीब पहुंच गई है। वहीं सोशल मीडिया पर इसे लेकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved