img-fluid

देश के युवा, छात्र और Gen Z लोकतंत्र की रक्षा करेंगे, मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं…राहुल गांधी का बड़ा बयान

September 18, 2025

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि देश के युवा, देश के स्टूडेंट्स और देश के Gen-Z संविधान को बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा (Protecting democracy) करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे. मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं. जाहिर है कि राहुल गांधी के इस बयान को लेकर विपक्षी पार्टियां विवाद खड़ा कर सकती हैं क्योंकि हाल ही में पड़ोसी मुल्क नेपाल में Gen-Z ने क्या किया, यह किसी से छिपा नहीं है.

Gen-Z के आंदोलन से नेपाल में तख्तापलट हो गया. अब तक के इतिहास में यह Gen-Z का पहला आंदोलन था. ऐसे में राहुल गांधी ने Gen-Z का जिक्र किया है, जिसके अब कई मायने निकाले जा रहे हैं. दरअसल, नेपाल में Gen-Z का यह प्रदर्शन सोशल मीडिया बैन के खिलाफ हुआ था. मगर धीरे-धीरे यह आंदोलन हिंसक रूप ले लिया. इसमें 34 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि हजारों की संख्या में लोग घायल हुए. Gen-Z के प्रदर्शन के बाद नेपाल में अंतरिम सरकार का गठन हुआ. सुशीला कार्की को नेपाल का अंतरिम पीएम बनाया गया.


  • दरअसल, इन दिनों राहुल गांधी वोट चोरी को लेकर लगातार हमलावर हैं. 18 सितंबर को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाया है. कांग्रेस सांसद ने कहा कि चुनाव आयोग लोगों का वोट डिलीट कर रहा है और इसके लिए गलत मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया जा रहा है.

    इस दौरान राहुल ने ये भी दावा किया कि चुनाव आयोग के लोग ही हमें अब ये जानकारी दे रहे हैं. चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को आरोपों को खारिज कर दिया है. आयोग ने कहा कि उनके द्वारा लगाए गए सारे आरोप गलत और निराधार हैं. किसी भी आम नागरिक की तरफ से ऑनलाइन किसी भी वोट को हटाया नहीं जा सकता है. राहुल गांधी ने गलत धारणा बनाई है.

    Share:

  • लसुड़िया पुलिस व बाहुबलियों को हाइकोर्ट ने दिया झटका

    Thu Sep 18 , 2025
    इंदौर। पिछले दिनों लसूडिया थाना क्षेत्र में एक महिला रंजना सिंह का मकान बाहुबल के आधार पर खाली करवा लिया गया था। रंजना सिंह और उसके बेटे की पिटाई भी की गई थी रंजना सिंह का बेटा 30 दिन तक हॉस्पिटल में एडमिट रहा था। इसके बाद पूरे मामले में रंजना सिंह की ओर से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved