
जबलपुर। क्रिकेट मैच में ऑनलाईन सट्टा खिला रहे एक आरोपी को पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा है। आरोपी अपने घर पर लैपटाप मोबाईल के जरिए क्रिकेट मैच की हर गेंद पर रुपयों का दांव लिख रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक एचपी कंपनी का लैपटाप, केलकुलेटर, चार मोबाईल सहित हिसाब-किताब का लेखा-जोखा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया है।
क्राईम एएसपी गोपाल खाण्डेल ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि दरहाई कोतवाली निवासी अर्पित जैन पिता सुनील जैन अपने घर पर क्रिकेट का ऑनलाईन सट्टा खिला रहा है। जिस पर पुलिस ने विधिवत् कार्रवाई करते हुए वारंट लेकर आरोपी के घर पर दबिश दी। जहां आरोपी अर्पित जैन लैपटाप व मोबाईल के जरिए क्रिकेट का सट्टा लिखते हुए मिला। पुलिस ने आरोपी के पास से लैपटाप, 7 मोबाईल नगदी साढ़े 15 हजार रुपये बरामद करते हुए उसके खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved