
नई दिल्ली। देश में मुकेश अंबानी के बेटे की शादी की चर्चाएं हैं, लेकिन शादी पर खुलकर खर्च करना सिर्फ अंबानी की ही नहीं, बल्कि हम भारतीयों की आदत में भी शुमार है। शादियों को लेकर इतने दीवाने हैं कि देश में शादी-विवाह से जुड़ी इंडस्ट्री 10 लाख करोड़ रुपए की हो गई है। ये फूड और किराना के बाद दूसरा सबसे मार्केट है। इसमें हलवाई से लेकर होटल, बैंक्वेट हॉल इत्यादि का बिजनेस शामिल है।
ब्रोकरेज फर्म जेफरीज की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में शादी को लेकर क्रेज इतना है कि आम हिंदुस्तानी अपने बच्चों की शिक्षा से ज्यादा खर्च शादी पर करते हैं। ये उनकी ग्रेजुएशन के शिक्षा बजट से लगभग दोगुना है।
भारत में हर साल करीब 80 लाख से एक करोड़ शादियां होती हैं, जबकि चीन में 70-80 लाख और अमेरिका में 20-25 लाख शादियां होती हैं। भारत की मैरिज इंडस्ट्री करीब 10 लाख करोड़ रुपए की है। ये अमेरिका के 70 अरब डॉलर ( 5.8 लाख करोड़ रुपए) से लगभग दोगुना है। वहीं चीन में शादी से जुड़ी इंडस्ट्री का साइज करीब 170 अरब डॉलर (करीब 14 लाख करोड़ रुपए) है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved