img-fluid

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज आई गिरावट, खरीदने का बना रहे हैं मन तो चेक कर लें लेटेस्ट रेट

April 25, 2022


नई दिल्ली। आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो घर से निकलने से पहले कीमती धातुओं के ताजा भाव जानना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत 0.44 फीसदी की गिरावट लेते हुए 52,030 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई, जबकि चांदी के दाम में 1.21 फीसदी की कमी आई और इसका भाव गिरकर 67,741 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है।

आभूषण बनाने में 22 कैरेट का इस्तेमाल
यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।


इस तरह जानें अपने शहर का भाव
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

Share:

  • भारत ने 2021-22 में तेल आयात पर खर्च किए 119 अरब डॉलर

    Mon Apr 25 , 2022
    नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2021-22 में भारत का कच्चे तेल का आयात बिल लगभग दोगुना होकर 119 अरब डॉलर पर पहुंच गया। मार्च में समाप्त हुए वित्त वर्ष 2021-22 में भारत का कच्चे तेल (India’s crude oil) के आयात पर खर्च लगभग दोगुना होकर 119 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसकी वजह मांग में वृद्धि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved