img-fluid

Gold-Silver Price Today: सोने की कीमत में बदलाव नहीं, चांदी का भाव टूटा, खरीदने से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट

April 06, 2022


नई दिल्ली। कीमती धातुओं के दाम में गिरावट का दौर जारी है। ऐसे में अगर आप सोने और चांदी के आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके पास बेहतरीन मौका है। लेकिन घर ने निकलने से पहले इनके ताजा भाव जान लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

बीते दो सत्रों की गिरावट के बाद हालांकि सोने के दाम में बुधवार को कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन चांदी का दाम एक बार फिर टूट गया। एमसीएक्स पर सोने की कीमत बिना बदलाव के 51,370 रुपये प्रति दस ग्राम पर रही, जबकि चांदी के दाम में 0.22 फीसदी की कमी आई है। इसके बाद चांदी का भाव टूटकर 66,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।


इस तरह चेक करते हैं शुद्धता
यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

यहां जानें अपने शहर में कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

Share:

  • यूरोपीय देश अब भी रूस से ले रहे तेल, जर्मनी ने जल्दबाजी में कदम उठाने के खिलाफ चेताया

    Wed Apr 6 , 2022
    नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, कनाडा व संयुक्त राज्य अमेरिका ने यूक्रेन पर आक्रमण के बाद रूस से कच्चे तेल की खरीद पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, यूरोपीय संघ के देशों में इस पर सहमति नहीं है। 27 यूरोपीय देशों में 12 ने रूस से आयात बंद कर दिया है, जबकि 15 देश अब भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved