img-fluid

अगले 4 दिनों तक इन राज्यों में हो सकती है बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

July 06, 2022


नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की स्थिति तटीय महाराष्ट्र और समग्र पश्चिमी तट पर प्रबल होने की संभावना है। इस वजह से इन इलाकों में अगले पांच दिनों के दौरान मूसलाधार बारिश हो सकती है।

आपको बता दें कि मुंबई में इसका साफ असर दिख रहा है। देश की आर्थिक राजधानी में रिकॉर्डतोड़ बारिश हो रही है। इसके अलावा राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों के दौरान भारी बारिश होगी।

महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में इस मौसम में पहली बार बारिश ‘सामान्य’ श्रेणी में आई है। 1 जून से राज्य में 227.9 मिमी बारिश हो चुकी है। 5 जुलाई तक के आंकड़ों पर गौर करें तो यह सामान्य से 12 प्रतिशत कम है।आईएमडी इसे सामान्य वर्षा श्रेणी के भीतर मानता है।


वहीं, मध्य प्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र मौजूद है। गुजरात और महाराष्ट्र के बीच एक अपतटीय ट्रफ रेखा चलती है। साथ ही मॉनसून ट्रफ़ वर्तमान में अपनी सामान्य स्थिति से नीचे चल रही है। अरब सागर से महाराष्ट्र की ओर तेज़ पछुआ हवाएं भी चल रही हैं। आईएमडी के नए मौसम पूर्वानुमानों के अनुसार, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र 8 जुलाई तक ‘रेड’ अलर्ट पर है।

आईएमडी ने कोंकण और मध्य महाराष्ट्र को शुक्रवार तक ‘रेड’ अलर्ट पर रखा है। वहीं, शनिवार के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। गोवा, तटीय कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बुधवार को ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। 9 जुलाई को राजस्थान, गुजरात, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और ओडिशा के लिए चेतावनी जारी की गई है।

Share:

  • कर्मचारियों में हाहाकार, योगी सरकार ऐसे कर्मियों को करेगी जबरन रिटायर; जानें कब

    Wed Jul 6 , 2022
    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों में हाहाकार मचा हुआ है। यूपी की योगी सरकार सरकारी विभागों में कार्यरत 50 साल से अधिक उम्र वालों को जबरन रिटायर करने जा रही है। ऐसे कर्मचारी जो भ्रष्टाचार, गंभीर बीमारी, काम न करने वाले और जांच में फंसे हैं उनके अनिवार्य रिटायरमेंट पर 31 जुलाई तक फैसला […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved