
उज्जैन। एक व्यक्ति की मौत के बाद कल दफनाने के लिए तैयारियाँ की जा रही थीं तभी पुलिस पहुँच गई और पोस्टमार्टम नहीं होने पर जनाजा रुकवा दिया गया। इसके बाद आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद डेड बॉडी दी गई। कल शाम को शहीद पार्क स्थित मंसूरी कॉम्पलेक्स की दूसरी मंजिल से एकाएक वृद्ध गिर गए और उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वे दमे के मरीज थे। रात में उनके शव को दफनाने की तैयारी कर रहे थे परिजन तभी पुलिस पहुँची और शव कब्जे में ले लिया और आज सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उनके सुपुर्द किया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved