img-fluid

न लॉकडाउन लगेगा, न ईंधन की कमी होगी – केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

March 27, 2026


नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Union Minister Kiren Rijiju) ने कहा कि न लॉकडाउन लगेगा (There will be no Lockdown), न ईंधन की कमी होगी (Nor will there be any Fuel Shortage) ।


  • देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर उठ रही चिंताओं और लॉकडाउन की अफवाहों के बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को साफ किया कि देश में किसी भी तरह का लॉकडाउन नहीं लगाया जा रहा है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, साथ ही उन्होंने राज्य सरकारों से अपील की कि वे जमाखोरी रोकें और ईंधन की सप्लाई को सुचारु बनाए रखें।

    केंद्रीय संसदीय मंत्री रिजिजू ने केंद्र सरकार के उस फैसले की जमकर सराहना की, जिसमें पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती की गई है। उन्होंने इसे आम लोगों को राहत देने वाला ऐतिहासिक कदम बताया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, “मैं पूरे देश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करना चाहता हूं। ऐसे कठिन समय में, जब दुनिया के जिस क्षेत्र से हमें गैस और पेट्रोलियम उत्पाद मिलते हैं, वहां युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है, उस समय इतना बड़ा फैसला लेना कोई सामान्य बात नहीं है।”

    उन्होंने आगे कहा कि सरकार का मकसद साफ है कि देश के किसी भी नागरिक को रोजमर्रा की जिंदगी में परेशानी न हो। प्रधानमंत्री ने आज दिखा दिया है कि किसी भी भारतीय को अपने दैनिक जीवन में किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। हर आम व्यक्ति समझता है कि हमारे देश में गैस और तेल का उत्पादन बहुत कम होता है और हम आयात पर निर्भर हैं। ऐसे में कीमतों को नियंत्रित रखना और बढ़ने से रोकना बहुत बड़ा फैसला है।

    किरेन रिजिजू ने बताया कि पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी अब सिर्फ 3 रुपए रह गई है, जबकि डीजल को पूरी तरह ड्यूटी-फ्री कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद लोगों में खुशी का माहौल है और कई लोगों ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद भी दिया है। संसद के संदर्भ में उन्होंने कहा कि इस फैसले का स्वागत सांसद भी करेंगे। आज संसद सत्र फिर से बुलाया जा रहा है। हमारे सांसद, जो जनता के प्रतिनिधि हैं, वे भी इस बड़े फैसले का स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय संसद के लिए भी एक सकारात्मक संकेत है।

    लॉकडाउन की अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए किरेन रिजिजू ने कहा, “ये अफवाहें कौन फैला रहा है? प्रधानमंत्री ने साफ कहा है कि किसी तरह की घबराहट नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लोगों को चेतावनी दी है कि पैनिक न करें। साथ ही राज्य सरकारों से कहा गया है कि जमाखोरी को रोका जाए और कोई भी ऐसी स्थिति न बनने दी जाए जिससे लोगों में डर फैले।” केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिलाया कि भारत सरकार पूरी तरह स्थिति पर नियंत्रण में है। साथ ही राज्य सरकारों को उनकी जिम्मेदारी भी याद दिलाई। जब केंद्र सरकार ने इतना बड़ा फैसला लिया है, तो राज्य सरकारों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे सुनिश्चित करें कि कहीं भी गैस, पेट्रोल और डीजल की कमी न हो। इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।

    कांग्रेस पार्टी के अंदरूनी नेतृत्व विवाद पर पूछे गए सवाल पर किरेन रिजिजू ने संयमित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “कांग्रेस किसे अपना नेता चुनती है, यह उनका आंतरिक मामला है। लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि उनका नेता सकारात्मक सोच वाला हो और संसदीय लोकतंत्र, नियमों और परंपराओं का सम्मान करे।” उन्होंने सभी से अपील की कि इस फैसले को जमीन पर सही तरीके से लागू करने के लिए मिलकर काम करें। यह संकट का समय है। हमें एक टीम की तरह काम करना होगा।

    Share:

  • कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर्स का कोटा बढ़ाकर 70 प्रतिशत कर दिया केंद्र सरकार ने

    Fri Mar 27 , 2026
    नई दिल्ली । केंद्र सरकार (Central Government) ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर्स का कोटा बढ़ाकर 70 प्रतिशत कर दिया (Has increased the quota for Commercial LPG Cylinders to 70 Percent) । यह पहले 50 प्रतिशत था। इससे उन उद्योगों को राहत मिलेगी, जो कि बड़े स्तर पर अपने संचालन के लिए एलपीजी पर निर्भर है। 70 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved