img-fluid

जासूसी का असली खेल दिखाती हैं ये 10 फिल्में नंबर 10 को एक्स स्पाइज ने बताया सबसे रियल

March 24, 2026

नई दिल्ली:  पिछले कुछ सालों में जासूसी फिल्मों (spy films) का क्रेज तेज़ी से बढ़ा है और भारत (India)में भी यह ट्रेंड (trend) काफी मज़बूत हुआ है। जहाँ एक तरफ़ जासूसी फिल्मों में जासूसी को बड़े एक्शन (action) और स्टाइल के साथ पेश किया जाता है वहीं कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जो इस दुनिया की सच्चाई को बेहद गंभीर और असली तरीकों से सामने छापती हैं। अगर आप जासूसी की असली दुनिया (real world) को समझना चाहते हैं तो ये 10 फिल्में आपके लिए किसी मास्टरक्लास (masterclass) से कम नहीं हैं।
सबसे पहले बात करते हैं अर्गो की जो 1979 के ईरान संकट पर आधारित है। यह फिल्म दिखाती है कि कैसे एक सीआईए एजेंट फिल्ममेकर बनकर एक खतरनाक बचाव मिशन को अंजाम देता है। इसके बाद द गुड शेफर्ड आती है जो सीआईए के शुरुआती दौर और एक एजेंट की ज़िंदगी के ज़रिए इंटेलिजेंस दुनिया की गहराई को उजागर करती है।

द लाइव्स ऑफ़ अदर्स जासूसी के मानवीय पहलू को बेहद संवेदनशील तरीकों से दिखाती है जहाँ एक एजेंट अपने ही मिशन से भावनात्मक रूप से जुड़ जाता है। वहीं सीरियाना ग्लोबल पॉलिटिक्स और तेल की राजनीति के बीच जासूसी के जटिल नेटवर्क को सामने छापती है जो आज के दौर में भी बेहद ज़रूरी लगती है।

अगर आप मनोवैज्ञानिक तनाव से भरी कहानी देखना चाहते हैं तो ब्रीच जरूर देखें जो एक असली डबल एजेंट की कहानी है। वहीं आर्मी ऑफ शैडोज आपको दूसरे विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस के रेजिस्टेंस आंदोलन की खतरनाक दुनिया में ले जाती है जहां हर पल मौत और धोखे का खतरा मंडराता है।

द स्पाई हू केम इन फ्रॉम द कोल्ड स्पाई की ग्लैमरस इमेज को तोड़ते हुए इसकी कड़वी सच्चाई दिखाती है जहां मिशन से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं होता। इसके बाद ब्रिज ऑफ स्पाइज आती है जो शीत युद्ध के दौरान जासूसों की अदला बदली की सच्ची कहानी को बेहद सादगी और गहराई से पेश करती है।

ए मोस्ट वांटेड मैन एक धीमी लेकिन प्रभावशाली कहानी है जो आधुनिक जासूसी ऑपरेशन्स की जमीनी हकीकत को उजागर करती है। यह फिल्म दिखाती है कि कैसे छोटे फैसले भी बड़े अंतरराष्ट्रीय संकट में बदल सकते हैं।

और आखिर में आती है टिंकर टेलर सोल्जर स्पाई जिसे जासूसी पर बनी सबसे असली फिल्मों में मिलती है। इस फिल्म में न तो तेज एक्शन है और न ही ग्लैमर बल्कि यह पूरी तरह दिमागी खेल और संदेह पर आधारित है। एक रिटायर्ड एजेंट को अपने ही संगठन के अंदर छिपे गद्दार को छुपाने का मिशन मिलता है और दबाब से शुरू होता है सस्पेंस और चालबाजियों का असली खेल। खास बात यह है कि कई पूर्व जासूसों ने भी इस फिल्म को जासूसी की दुनिया के सबसे करीब बताया है।

 

  • इन फिल्मों की खासियत यही है कि ये आपको सिर्फ मनोरंजन नहीं करतीं बल्कि यह भी बताती हैं कि असल जिंदगी में जासूसी कितनी जटिल खतरनाक और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण होती है। अगर आप जासूसी थ्रिलर के शौकीन हैं तो यह लिस्ट आपके लिए जरूर देखने लायक है।

    Share:

  • इंदौर में तलघर का व्यावसायिक उपयोग करने पर 35 भवनों को नोटिस

    Tue Mar 24 , 2026
    10 दिन में निर्माण तोडक़र पार्किंग बनाने का निर्देश इंदौर। इंदौर नगर निगम द्वारा तलघर में व्यावसायिक गतिविधि का संचालन करने पर शहर में 35 भवनों को नोटिस दिए गए हैं। इन बिल्डिंग के संचालकों से 10 दिन के अंदर व्यावसायिक निर्माण को तोडक़र तलघर में पार्किंग बनाने के लिए कहा गया है। अब एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved