img-fluid

होली पर रिलीज हुई थीं ये 10 फिल्में, विद्या बालन की ये फिल्म रही हिट

March 08, 2025

मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स (Bollywood Stars) हमेशा ही अपनी फिल्मों को रिलीज के करने के लिए एक खास दिन का इंतजार करते हैं। सलमान खान (Salman Khan) जहां अपनी फिल्में ईद (Eid) पर रिलीज करते हैं तो कई स्टार्स दिवाली या होली (Diwali or Holi) का इंतजार करते हैं। इस साल भी होली पर ‘द डिप्लोमेट’, ‘केसरी वीर’ और ‘इन गलियों में’ मूवी थिएटर में रिलीज होने जा रही है। ऐसे में आज हम आपको उन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बताने जा रहें जो होली पर रिलीज हुई थीं। चलिए देखते हैं ये फिल्में हिट रही या फ्लॉप

केसरी
अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ साल 2019 में होली के दिन रिलीज हुई थी। अक्षय कुमार की इस फिल्म ने 154.41 करोड़ रुपये कलेक्शन किया था। अक्षय की ये फिल्म सुपरहिट थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by vidhya Balan.. (@vidya.balan43)




  • अंग्रेजी मीडियम
    दिवंगत अभिनेता इरफान खान की आखिरी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ साल 2020 में होली पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने 13.54 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

    परी
    साल 2018 में होली के दिन रिलीज हुई अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘परी’ एक हॉरर मूवी थी।अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘परी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 28.96 करोड़ रुपये रहा था। ये फिल्म एवरेज रही थी।

    कहानी
    विद्या बालन की फिल्म ‘कहानी’ साल 2012 में मार्च में यानी होली पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 104 करोड़ के करीब रुपये रहा था। ये विद्या की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में है।

    तू झूठी मैं मक्कार
    रणबीर कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ साल 2023 में होली पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ करीब 215.81 करोड़ रुपये की थी। ये फिल्म एवरेज रही थी।

    बच्चन पांडे
    अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ 2022 को होली पर रिलीज हुई थी। अक्षय कुमार की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 52 करोड़ रुपये कमाए थे। ये फिल्म एवरेज रही थी।

    रॉकी हैंडसम
    जॉन अब्राहम फिल्म ‘रॉकी हैंडसम’ साल 2016 में होली के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म ‘रॉकी हैंडसम’ ने बॉक्स ऑफिस पर 251 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ये फिल्म फ्लॉप रही थी।

    हिम्मतवाला
    अजय देवगन की फिल्म ‘हिम्मतवाला’ साल 2013 होली के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने भारत में 58.34 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 65.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ये फिल्म फ्लॉप रही थी।

    साइना
    परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘साइना’ साल 2021 में होली के मौके पर आई थी। फिल्म ‘साइना’ ने 1.2 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। ये फिल्म फ्लॉप रही थी।

    बद्रीनाथ की दुल्हनिया
    साल 2017 में होली पर वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने दुनिया भर में 206 करोड़ रुपये और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 162 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ये फिल्म सुपरहिट रही थी।

    Share:

  • इमरान हाशमी की आवारापन होगी री-रिलीज, फैंस बोले- दूसरा पार्ट कब आएगा

    Sat Mar 8 , 2025
    मुंबई। पिछले कुछ समय से पुरानी फिल्मों को दोबारा रिलीज (Re-Release) किया जा रहा है। कई फिल्मों को जबरदस्त रिस्पॉन्स (Response) मिला है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की जा रही है। अब एक और फिल्म की री रिलीज का अपडेट आया है। दरअसल, काफी समय से ऐसी अफवाह आ रही थी कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved