
नई दिल्ली। साल 2025(Year 2025) खत्म होने जा रहा है। इस साल की तरह ही अगले साल भी मनोरंजन (Entertainment)का भरपूर डोज फैंस को मिलेगा। आज हम आपको उन फिल्मों(Movies) के नाम बता रहे हैं जिनका फैंस(Fans) बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साथ ही हम आपको इन फिल्मों की रिलीज डेट(Release date) भी बता रहे हैं।
साल 2025(Year 2025) खत्म होने जा रहा है और आज यानी 26 दिसंबर को हम आपको उन फिल्मों की लिस्ट बता रहे हैं जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ये लिस्ट आईएमडीबी की तरफ से जारी की गई है। यह लिस्ट रियल टाइम पॉपुलैरिटी पर आधारित है, जिसका कैलकुलेशन IMDb पर इन टाइटल्स के पेजव्यूज की संख्या के आधार पर किया जाता है।
क्रांतिज्योति विद्यालय
मराठी माध्यम: लिस्ट में 10वें नंबर पर मराठी भाषा की फिल्म क्रांतिज्योति विद्यालय – मराठी माध्यम है। फिल्म हेमंत ढोमे ने डायरेक्ट की है। यह फिल्म 1 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
नारी नारी नादुमा मुरारी: लिस्ट में 9वें नंबर पर तेलुगु भाषा की फिल्म नारी नारी नादुमा मुरारी है। फिल्म एक लव ट्रायंगल के बारे में होगी। फिल्म में आपको खूब ड्रामा देखने को मिलेगा। फिल्म को राम अब्बाराजू ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 14 जनवरी को रिलीज होगी।
ओ रोमियो
लिस्ट में 8वें नंबर पर शाहिद कपूर(Shahid Kapoor)और तृप्ति डिमरी(Tripti Dimri)की फिल्म ओ रोमियो (Oh Romeo)है। फिल्म को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म 13 फरवरी, 2026 को रिलीज होगी।
पराशक्ति
लिस्ट में 7वें नंबर पर तमिल भाषा की पीरियॉडिक ड्रामा फिल्म पराशक्ति है। फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी। फिल्म को सुधा कोंगारा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 10 जनवरी, 2026 में रिलीज होगी।
तस्करी: द स्मगलर्स वेब: लिस्ट में छठे नंबर पर इमरान हाशमी की वेब सीरीज तस्करी: द स्मगलर्स वेब है। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। सीरीज 14 जनवरी, 2026 को रिलीज होगी।
द राजा साहब
लिस्ट में 5वें नंबर पर तेलुगु भाषा की फिल्म द राजा साहब है। फिल्म को मारुति दासारी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में एक्शन, कॉमेडी, थ्रिल सब देखने को मिलेगा। फिल्म 9 जनवरी को रिलीज होगी।
हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस
लिस्ट में चौथे नंबर पर वीर दास की हैप्पी पटेल है। फिल्म 16 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
जन नायकन: लिस्ट में तीसरे नंबर पर तमिल भाषा की फिल्म जन नायकन है। यह एक पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इक्कीस
लिस्ट में दूसरे नंबर पर श्रीराम राघवन की फिल्म इक्कीस है। फिल्म में दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र भी नजर आएंगे। यह फिल्म 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
बॉर्डर 2: लिस्ट में पहले नंबर पर अनुराग सिंह की बॉर्डर 2 है। यह एक वॉर फिल्म है। फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved