img-fluid

आपके फोन में भी हैं ये 13 खतरनाक एप्‍प तो तुरंत कर दे डिलीट, गूगल ने किए बैन

August 04, 2022

नई दिल्ली। गूगल (Google) ने अपने प्ले स्टोर से कई एंड्रॉयड एप को हटा दिया है। यह एप गलत तरीके से यूजर्स को टारगेट कर रहे थे। चिंता की बात यह है कि इन एप को लाखों यूजर्स ने डाउनलोड (download) भी कर लिया है। यह एप यूजर्स को एड के जरिए टारगेट करते हैं और उनके फोन को भी स्लो कर देते हैं। यदि आपने भी इनमें से किसी एप को इंस्टॉल किया हुआ है तो आपको उसे तुरंत डिलीट (delete) कर देना चाहिए।


  • दरअसल, कंप्यूटर सिक्योरिटी कंपनी McAfee ने गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद कई खतरनाक एप(dangerous app) के बारे में जानकारी दी है। यह एप गलत तरीके से यूजर्स को एड दे रहे थे। यह एप यूजर्स के फोन को एडवरटाइजमेंट्स से पूरा भर देते हैं, जिसके बाद यूजर्स का फोन हैंग और स्लो हो जाता है। हालांकि McAfee की रिपोर्ट के बाद गूगल ने गुरुवार को 13 खतरनाक एंड्रॉयड एप को गूगल प्ले स्टोर से बैन कर दिया है। लेकिन इन एप को कई यूजर्स द्वारा डाइनलोड भी किया जा चुका है।

    आपको बता दें कि गूगल अपने प्ले स्टोर पर एप को लिस्ट करने से पहले उसकी सुरक्षा की जांच करता है। लेकिन कई बार ऐसे खतरनाक एप सुरक्षा चक्र से बच कर गूगल प्ले स्टोर पर लिस्ट हो जाते हैं, जिसके बाद इनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है। इन खतरनाक एप में अधिकतर जंक क्लिनर एप थे, जो यूजर्स के फोन को गलत तरीके से यूज कर रहे थे।

    ये है खतरनाक एप की पूरी लिस्ट
    Junk Cleaner
    Full Clean
    Quick Cleaner
    Keep Clean
    Super Clean
    Cool Clean
    Strong Clean
    Meteor Clean
    Power Doctor
    Fingertip Cleaner
    Windy Clean
    EasyCleaner
    Carpet Clean

    Share:

  • इंतजार खत्‍म: OnePlus ने लॉन्‍च किया नया बजट फोन, 33W चार्जिंग के साथ मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

    Thu Aug 4 , 2022
    नई दिल्ली। स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने अपने स्मार्टफोन OnePlus Nord N20 SE को लॉन्च कर दिया है। OnePlus Nord N20 SE कंपनी की नॉर्ड सीरीज का नया फोन और यह कंपनी का अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन भी है। OnePlus Nord N20 SE में एंड्रॉयड 12 भी दिया गया है। इससे पहले OnePlus […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved