
नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Corona Virus) की दूसरी लहर(Second Wave) का प्रकोप जारी है. इससे देशभर का हर नागरिक प्रभावित है. कई सारे लोगों को तो लॉकडाउन(Lockdown) से ही काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री (Entertainment industry) भी इस महामारी के दौर में पूरी तरह से अव्यवस्थित हो गई है. इसका सबसे ज्यादा नुकसान बुजुर्ग कलाकारों का हो रहा है. बॉलीवुड के बुजुर्ग कलाकार तो इस बेरोजगारी से परेशान हैं हीं साथ ही अब एक साउथ एक्ट्रेस (South Actress) भी पैसों की तंगी से जूझ रही है. सोशल मीडिया पर इस एक्ट्रेस के सपोर्ट में भी कुछ लोग आए हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved