मुंबई। बॉलीवुड की कई फिल्में दिवाली पर रिलीज हुई हैं जिनमें से कुछ चली नहीं तो कुछ सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर (Superhit and Blockbuster) रही हैं। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं।
बॉलीवुड फिल्में
दिवाली पर अब तक कई फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें से कुछ बड़ी हिट रही हैं तो बताते हैं आपको उन फिल्मों के बारे में।
बाजीगर
1993 में रिलीज हुई बाजीगर फिल्म भी दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी और यह ब्लॉकबस्टर थी।
दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे
1995 में रिलीज हुई शाहरुख खान, काजोल की फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे भी दिवाली पर रिलीज हुई थी और यह भी ब्लॉकबस्टर थी।
राजा हिंदुस्तानी
1996 में रिलीज हुई आमिर खान और करिश्मा कपूर की फिल्म राजा हिंदुस्तानी भी ब्लॉकबस्टर थी।
घातक
उसी साल रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म घातक भी दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी और यह सुपरहिट थी।
दिल तो पागल है
1997 में रिलीज हुई फिल्म दिल तो पागल है में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर थे। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर थी।
कुछ कुछ होता है
1998 में रिलीज हुई फिल्म कुछ कुछ होता है भी ब्लॉकबस्टर थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी लीड रोल में थे।
बड़े मियां छोटे मियां
इसी साल अमिताभ बच्चन, गोविंदा की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां भी रिलीज हुई थी। यह फिल्म सुपरहिट थी।
हम साथ-साथ हैं
1999 में रिलीज हुई फिल्म हम साथ-साथ हैं ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर है जो दिवाली पर रिलीज हुई थी।
मोहब्बतें
2000 में दिवाली के मौके पर फिल्म मोहब्बतें भी रिलीज हुई थी जो ब्लॉकबस्टर थी।
वीर जारा
2004 में फिर रिलीज हुई थी शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की फिल्म वीर जारा जो सुपरहिट थी।
गरम मसाला
2005 में रिलीज हुई फिल्म गरम मसाला हिट थी जिसमें अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम लीड रोल में थे।
डॉन
2006 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म डॉन भी हिट थी।
ओम शांति ओम
साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ओम शांति ओम भी दिवाली पर रिलीज हुई थी जो ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर थी।
गोलमाल रिटर्न्स
2008 में रिलीज हुई फिल्म गोलमाल रिटर्न्स भी हिट थी।
जब तक है जान
2012 में रिलीज हुई शाहरुख खान, कटरीना कैफ की फिल्म जब तक है जान भी हिट थी।
सन ऑफ सरदार
सन ऑफ सरदार भी इसी साल दिवाली पर रिलीज हुई थी जो सुपरहिट थी।
कृष 3
2013 में रिलीज हुई फिल्म कृष 3 भी ब्लॉकबस्टर थी।
हैप्पी न्यू ईयर
2014 में रिलीज हुई फिल्म हैप्पी न्यू ईयर भी सुपरहिट थी।
ऐ दिल है मुश्किल
2016 में रिलीज हुई रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल भी हिट थी।
सूर्यवंशी
2021 में रिलीज हुई फिल्म सूर्यवंशी जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में थे, यह भी हिट थी।
टाइगर 3
2023 में दिवाली पर टाइगर 3 रिलीज हुई थी जिसमें सलमान खान और कटरीना कैफ लीड रोल में थे। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 464 करोड़ की कमाई की थी।
भूल भुलैया 3
2024 में रिलीज हुई फिल्म भूल भुलैया 3 भी सुपरहिट थी।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved