मनोरंजन

महिलाओं पर आधारित इन सात फिल्मों ने पिछले साल खूब बटोरी सुर्खियां

नई दिल्ली। यूं तो महिलाओं के लिए हर एक दिन खास होता है लेकिन 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है इसलिए इस तारीख का महत्व और बढ़ जाता है। महिलाओं का हमारे समाज और जिदंगी में खास योगदान रहा है। अब ज्यादातर महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से कम नहीं है। हिंदी सिनेमा में भी महिलाओं ने अपनी खास जगह बनाई है। यहीं वजह है जो बहुत सी अभिनेत्रियों ने अकेले अपने दम पर फिल्मों को हिट करवाया है। महिला दिवस के खास मौके पर हम आपको उन्हीं अभिनेत्रियों और उनकी फिल्मों से रूबरू करवाते हैं।


थप्पड़
महिलाओं के लिए यह बेहद खास फिल्म में से एक है। इस फिल्म में अभिनेत्री तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म में महिला सशक्तिकरण को बहुत शानदार तरीके से दिखाया गया है। फिल्म थप्पड़ का निर्देशन अभिनव सिन्हा ने किया है। यह साल 2020 में आई शानदार फिल्मों में से एक है। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री दीया मिर्जा और पावेल गुलाटी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म थप्पड़ की कहानी एक ऐसी महिला की है जो घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाती है।

छपाक
इस फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म छपाक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने लक्ष्मी का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म छपाक में उनके साथ अभिनेता विक्रांत मैसी और रोहित सुखवानी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया था। यह फिल्म पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

पंगा
यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में अभिनेत्री कंगना रनोट और ऋचा चड्ढा, जस्सी गिल और नीना गुप्ता मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म में एक महिला कबड्डी खिलाड़ी की जिंदगी को शानदार अंदाज में दिखाया गया है। फिल्म पंगा की कहानी ऐसी महिला की है जो उम्र की रूढ़ियों और एक नई पीढ़ी की जटिलताओं के बीच फिर से अपने खेल की शुरुआत करती है। फिल्म पंगा का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया था।

गिल्टी
यह फिल्म भी महिला सशक्तिकरण पर आधारित है। फिल्म गिल्टी में कियारा आडवाणी, आकांशा रंजन, गुरफतेह सिंह पीरजादा, ताहिर शब्बीर और दलीप ताहिल मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म की कहानी ऐसी लड़की की है जो यौन शोषण का शिकार होती है। जिसको इंसाफ पाने के लिए समाज की जटिलताओं से लड़ना पड़ता है। फिल्म गिल्टी पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन रुचि नारायण ने किया था।

बुलबुल
यह एक हॉरर ड्रामा वेब फिल्म थी। फिल्म बुलबुल में तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी,पाउली दाम, राहुल बोस और परमब्रत चटर्जी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म की कहानी एक बाल-वधू और उसकी मासूमियत से ताकत के आसपास घूमती है। फिल्म बुलबुल का निर्देशन अन्विता दत्त ने किया था, जबकि निर्माता अभिनेत्री अनुष्का शर्मा थीं।

डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे
महिलाओं पर आधारित यह वेब फिल्म पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी दो ऐसी बहनों की है जिनके अपने खुद के सपने होते हैं। यह दोनों बहनें अपनी जिंदगी को समाज से छुपकर अपने तरीके से जीती हैं। फिल्म डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और कोंकणा सेन शर्मा मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे का निर्देशन अलंकृता श्रीवास्तव ने किया है।

सर
यह फिल्म एक ऐसी नौकरानी की है कहानी को कहती है जिसका मालिक उससे प्यार कर बैठता है। लेकिन रूढ़िवादी समाज की सोच की वजह से नौकरानी अपने मालिक को छोड़कर चली जाती है। फिल्म सर में अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम और अभिनेता विवेक गोम्बर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन रोहना गेरा ने किया था।

Share:

Next Post

Kishwar Merchant ने Pregnancy Announcement के बाद शेयर किया Video

Mon Mar 8 , 2021
नई दिल्ली। ‘हिप हिप हु्र्रे’, ‘एक हसीना था’ और ‘प्यार की ये एक कहानी’ जैसे टीवी सीरियल्स में अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट (Kishwar Merchant) मां बनने वाली हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर Pregnancy Announcement किया था. अब एक्ट्रेस (Kishwar Merchant) ने बेबी बंप […]