img-fluid

भारत के इन टॉप 10 एक्टर्स को मिलती है तगड़ी फीस

March 08, 2025

मुंबई। सलमान खान (Salman Khan) के फैन्स उनकी अपकमिंग फिल्म सिकंदर (Sikandar) के इंतजार में हैं। इस बीच खबरें हैं कि सिकंदर (Sikandar) के लिए सलमान खान ने 120 करोड़ रुपये लिए हैं। यह खबर किसी ऑफिशियल सोर्स से नहीं हैं हालांकि सलमान भारत के सबसे ज्यादा पैसे पाने वाले एक्टर्स में एक हैं। यहां भारत के सबसे हाइएस्ट पेड टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट है। देखें शाहरुख, सलमान, आमिर और अक्षय में कौन किससे आगे है। यह डेटा जनवरी 2025 तक का है।

अल्लू अर्जुन
फोर्ब्स टॉप 10 सबसे ज्यादा पे किए जाने वाले एक्टर्स की लिस्ट पहले जारी कर चुका है। इसका डेटा इंडस्ट्री के सोर्सेज से लिया गया था। इसमें पुष्पा एक्टर अल्लू अर्जुन नंबर 1 पर है। उनकी एक फिल्म की फीस 300 करोड़ रुपये बताई गई है।



जोसेफ विजय
दूसरे नंबर पर साउथ एक्टर जोसेफ विजय का नाम है। विजय की फीस 130 से 275 करोड़ रुपये के बीच है।

शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहे। शाहरुख की फीस 150 से 250 करोड़ के बीच है।

रजनीकांत
शाहरुख के बाद साउथ सेंसेशन रजनीकांत का नाम है। लिस्ट में वह चौथे नंबर पर हैं और उनकी फीस 125 से 270 करोड़ के बीच है।

आमिर खान
आमिर खान तगड़ी कमाई करने वाले एक्टर हैं। उनकी फीस 100 से 275 करोड़ तक है।

प्रभास
प्रभास की फीस 100 करोड़ से 200 करोड़ के बीच है। भारत में सबसे ज्याद पे किए जाने वाले एक्टर्स की लिस्ट में वह छठवें नंबर पर हैं।

अजित कुमार
भारत में हाइएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में साउथ एक्टर्स का दबदबा है। प्रभास के बाद अजित कुमार इस लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं।उनकी फीस 105 से 165 करोड़ है।

सलमान खान
सलमान खान को उनकी फिल्मों के लिए 100 से 150 करोड़ के बीच पे किए जाते हैं। लिस्ट में वह शाहरुख और आमिर से नीचे हैं।

कमल हासन
फिल्मों के लिए सबसे ज्यादा पैसे पाने वाले एक्टर्स की लिस्ट में नौंवे नंबर पर कमल हासन हैं। उनकी फीस 100 से 150 करोड़ है।

अक्षय कुमार
इस लिस्ट में सबसे आखिरी नंबर पर अक्षय कुमार हैं। उनकी फीस 60 करोड़ से 145 करोड़ है।

Share:

  • Women's Day: आधी आबादी को राष्ट्रपति ने दीं शुभकामनाएं; पीएम मोदी ने नारी शक्ति को किया नमन

    Sat Mar 8 , 2025
    नई दिल्ली. आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (Women’s Day) के मौके पर देश और दुनिया (World) समाज में महिलाओं (Women) के योगदान को नमन कर रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति (President) द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने भी शुभकामनाएं दीं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भी महिलाओं को नमन किया। प्रधानमंत्री ने सोशल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved