img-fluid

31 मार्च के बाद दिल्ली में इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल, मनजिंदर सिंह सिरसा ने किए बड़े बदलाव

March 01, 2025

नई दिल्ली। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही एक के बाद एक ताबड़तोड़ फैसले लिए जा रहे हैं। अब दिल्ली सरकार ने राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को बैठक की। बैठक में पर्यावरण विभाग, एमसीडी और एनडीएमसी के अधिकारी शामिल थे। इस दौरान फैसला लिया गया कि 1 अप्रैल से 15 साल से पुराने वाहनों को पेट्रोल और डीजल नहीं मिलेगा। इन वाहनों की पहचान के लिए एक विशेष टीम का गठन किया जाएगा।

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मैराथन बैठक के बाद कहा कि प्रदूषण कम करने के लिए ये कदम उठाया गया है। पिछली सरकार ने प्रदूषण रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा दिया गया फंड सही से इस्तेमाल नहीं किया। इसी वजह से दिल्ली के लोगों को जहरीली हवा में सांस लेना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ‘दिल्ली का 50 फीसदी से ज्यादा प्रदूषण खुद का है। इसलिए सबसे पहले हमें अपने राज्य में प्रदूषण कम करना होगा। इसके बाद दूसरे राज्यों से बात करेंगे।’


उन्होंने बताया कि इस अभियान को पूरा करने के लिए अथॉरिटी को सरकार का सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी होगी कि हर साल सर्दियों के समय दिल्ली प्रदूषण की चपेट में आ जाती है। इसके कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पर्यावरण मंत्री ने बताया कि दिल्ली में धूल, वायु और निर्माण कार्यों के कारण प्रदूषण होता है। इसके लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है। दिल्ली सरकार ने इसके लिए बड़े फैसले लिए हैं।

  • 1 अप्रैल से 15 साल पुराने वाहनों को ईंधन नहीं दिया जाएगा।
  • दिल्ली में हैवी व्हीकल्स की एंट्री पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।
  • हाई-राइज बिल्डिंग्स और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में एंटी-स्मॉग गन लगाना अनिवार्य किया जाएगा।
  • दिल्ली में खाली पड़ी जमीनों पर जंगल विकसित किए जाएंगे।
  • प्रदूषण कम करने के लिए बड़े औद्योगिक संस्थानों को नए गैजेट लगाने के निर्देश दिए जाएंगे।
  • प्रदूषण बढ़ने पर कृत्रिम बारिश से हवा साफ करने को क्लाउड सीडिंग तकनीक अपनाई जाएगी।

Share:

  • कोई भी न्याय प्रणाली तभी मजबूत मानी जाती है जब वह सही मायने में समावेशी हो - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

    Sat Mar 1 , 2025
    गांधीनगर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने कहा कि कोई भी न्याय प्रणाली (Any Justice System) तभी मजबूत मानी जाती है जब (Is considered Strong only when) वह सही मायने में समावेशी हो (It is Truly Inclusive) । राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) गांधी नगर का तृतीय दीक्षांत समारोह 28 फरवरी, 2025 को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved