img-fluid

नए साल के तीन महीने इन राशि वालों को मिलेगा भाग्‍य का साथ, जानें अपना हाल

November 16, 2022

नई दिल्ली। ग्रहों के सेनापति मंगल 13 नवंबर को रात 08 बजकर 38 मिनट पर वक्री अवस्था में वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। यह इस राशि में 13 मार्च 2023 तक रहेंगे। 13 मार्च की सुबह 05 बजकर 02 मिनट पर मंगल मिथुन राशि (Gemini) में प्रवेश कर जाएंगे। जानें मंगल राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan ) से आने वाले चार महीने किन राशियों के लिए साबित होंगे लकी-

1. मेष-
आपकी राशि के द्वितीय भाव में गोचर होने से मंगल का मिलाजुला प्रभाव रहेगा। आर्थिक तरक्की हो सकती है। इस अवधि में अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी (court office) के मामलों में विजय प्राप्त होगी।

2. वृषभ
आपकी राशि के लिए वक्री मंगल का गोचर (Mars transit) शुभ नहीं रहने वाला है। इस दौरान आपको धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।


3. मिथुन-
आपकी राशि के 12वें भाव में मंगल राशि परिवर्तन होने से आपको खर्चों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान आप कर्ज लेने की स्थिति में आ सकते हैं। पैसों के मामले में सावधानी बरतें।

4. कर्क-
कर्क राशि वालों को मंगल गोचर से अप्रत्याशित परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। आय के साधन बढ़ेंगे। भावनाओं में आकर कोई फैसला न करें। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद हो सकते हैं।

5. सिंह-
सिंह राशि (Leo sun sign) के दशम भाव में मंगल गोचर होने से आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें, तरक्की मिलने के आसार हैं। ग्रहों की स्थिति के कारण किसी सगे संबंधी या मित्र से अप्रिय समाचार के योग हैं।

6. कन्या-
कन्या राशि (Virgo) के नवम भाव में मंगल गोचर होने से आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान आपको कार्यों में निराशा मिल सकती है, लेकिन परेशान न हों अंत में सफलता हासिल होगी। शिक्षा से जुड़े लोगों को सफलता पाने के लिए मेहनत करनी होगी।

7. तुला-
तुला राशि (Libra) के अष्टम भाव में वक्री मंगल के गोचर करने से आपको अशुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान आप सेहत का विशेष ध्यान रखें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। पैसों के मामले में सतर्क रहने की जरूरत है।

8. वृश्चिक-
इस राशि के सप्तम भाव में वक्री मंगल के प्रवेश करने से व्यापारियों को लाभ होगा। संपत्ति विवाद से मुक्ति मिल सकती है। वाहन या भूमि का क्रय कर सकते हैं।

9. धनु-
धनु राशि (sagittarius) के छठवें भाव में मंगल के प्रवेश करने से यह समय आपके लिए वरदान समान है। इस दौरान आपका भाग्य सूर्य के समान चमकेगा। हालांकि अत्यधिक खर्चों के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आय के साधन बढ़ेंगे।

10. मकर-
मकर राशि के पंचम भाव में वक्री मंगल के प्रवेश करने से आपको अप्रत्याशित परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों के लिए यह समय उत्तम रहेगा। संतान संबंधी तनाव हो सकता है।

11. कुंभ-
कुंभ राशि के चतुर्थ भाव में वक्री मंगल के गोचर से आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान किसी संबंधी से अप्रिय समाचार के योग बन रहे हैं। यात्रा सावधानी से करें। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।

12. मीन-
मीन राशि के तृतीय भाव में मंगल गोचर से आपके साहस में वृद्धि होगी। आपके करियर व व्यापार में उन्नति होगी। रिश्तों पर विशेष ध्यान दें। भाई-बहनों के साथ मतभेद के आसार हैं।

नोट – उपरोक्‍त दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share:

  • इन 4 राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा दिसंबर का महीना, होगा लाभ ही लाभ

    Wed Nov 16 , 2022
    नई दिल्‍ली। ज्‍योतिष शास्‍त्र (Astrology) में ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष महत्‍व है। ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 11 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं। अब बुध ग्रह इस राशि में 3 दिसंबर 2022 तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद बुध वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि (sagittarius) में प्रवेश कर जाएंगे। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved