
नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने हाल ही में चुनाव (Election) में वोट चोरी का दावा किया है. इसको लेकर उन्होंने सबूत भी पेश किए हैं. इसी को लेकर आज विपक्षी सांसद संसद के मकर द्वार से चुनाव आयोग (Election Commission) के दफ्तर तक मार्च निकाल रहे हैं. अब विपक्ष के इसी मार्च पर बीजेपी (BJP) की प्रतिक्रया भी सामने आई है. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने कहा, देश देख सकता है कि अगर कोई व्यक्ति संविधान (Constitution) के खिलाफ काम कर रहा है, तो उसका नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं.
बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, SIR देश में पहली बार नहीं हो रहा है. हर एक राज्य में यह चुनाव आयोग की एक नियमित प्रक्रिया है. कांग्रेस पार्टी पहले ईवीएम पर झूठ बोलती है, कभी महाराष्ट्र चुनाव की बात उठाते हैं, कभी हरियाणा चुनाव का मुद्दा उठाती है और झूठ का पहाड़ खड़ा करती है.
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कांग्रेस पार्टी के हाथ में कोई स्पष्ट मुद्दा नहीं है. कई नीति नहीं है. पहले इन्होंने EVM को मुद्दा बनाया था, फिर राफेल पर झूठ बोले. फिर भारत की सेना पर इन्होंने प्रश्न उठाया. लोकतंत्र में उनकी कोई लोक-लाज बची नहीं. आप चुनाव जीतोगे तो सारी चीजें सही है, आप हारोगे तो आपको यह सब ध्यान में आता है.
वोट चोरी पर राहुल गांधी के दावों को लेकर उन्होंने कहा, मैं भारत की मीडिया को धन्यवाद देता हूं उन्होंने वोट चोरी के दावों पर फैक्ट चेक करके राहुल गांधी के एक-एक झूठ का पर्दाफाश किया है. घुसपैठियों को वोटर्स बनाकर वो अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना चाहते हैं. यह चुनाव आयोग को भी ध्वस्त करने के लिए कहते हैं. कहते हैं हम एटम बम बनाएंगे चुनाव आयोग बिखर जाएगा.
धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस से अपील तक की. उन्होंने कहा, यह अराजकता की स्थिति पैदा करने की उनकी सोची-समझी रणनीति है. मैं विपक्ष और कांग्रेस पार्टी से अपील करता हूं कि वो संसद में सभी मुद्दे उठाएं. संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए पहले आपने काफी कहा था, लेकिन जब संसद में चर्चा हुई तो आपके पास मुद्दा ही नहीं था, विपक्ष और कांग्रेस के पास कोई एजेंडा नहीं था. आपको मुद्दा आधारित राजनीति करनी चाहिए.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved