
जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्रातंर्गत तुसलीनगर स्थित एक सूने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर चांदी की टूटी हुई पायल व एक कीमती मोबाईल चुरा ले गये। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि तुलसीनगर निवासी 33 वर्षीय प्रतीक कनौजिया ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह अपने मकान में ताला लगाकर बीती शाम बिलहरी चला गया था। रात्रि में उसका साला आर्यम कुशवाहा उसके घर पहुंचा और जैसे ही बाउंड्री के अंदर पहुंचा तो गेट का ताला टूटा हुआ पाया। जिसकी सूचना पर वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि कमरे में रखी एक जोड़ी चांदी की टूटी हुई पायल व एक एमबी कंपनी का मोबाईल गायब था। कोई अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़ उक्त सामग्री चुरा ले गया। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरु कर दी है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved