
जबलपुर। हनुमानताल क्षेत्र के एक घर से अज्ञात चोर नगदी व जेवर चुरा ले गये। युवक जब अपने घर लौटा तो उसने देखा के घर के अन्य परिजन सो रहे है और आलमारी खुली पड़ी है। जिसके बाद उसने देखा तो आलमारी में रखी नगदी व जेवर गायब थे। जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करायी गई।पुलिस ने बताया कि मोह. अंसारी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह सब्जी का ठेला लगाता है। मोहर्रम पर्व पर बीती रात करीब 12.30 बजे दारूलम मेन रोड घूमने गया था। घर पर उसकी मॉ नजमा बी व भाई सो रहे थे। जब वह रात्रि ढाई बजे लौटकर आया तो आलमारी खुली पड़ी थी। जिसमें रखी 65 हजार रुपये की नगदी व सोने के दो मंगलसूत्र, दो जोड़ी चांदी की पायल व अन्य जेवर गायब थे। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की पतासाजी शुरु कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved