img-fluid

खाने का शौकीन है गुजरात का ये 140 किलो वजनी 13 साल सागर

June 27, 2021

अहमदाबाद । गुजरात का ये 13 वर्षीय बच्चा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. अब उसका चर्चा में रहने का कारण ये है कि उसका वजन 140 किलो हो चुका है. उम्र सिर्फ 13 साल है, लेकिन वजन के मामले में वो कई रिकॉर्ड तोड़ रहा है. परिवार भी गरीब है,ऐसे में बच्चे का इलाज (treatment) नहीं करवा पा रहा है.


  • इस बच्चे का नाम सागर है और ये अमरेली जिले के धारी का रहने वाला है. बचपन से ही सागर (Sagar) को खाने का काफी शौक है. परिवार बताता है कि वो जब पैदा हुआ था, तब पतला था, लेकिन क्योंकि उसे खाने का काफी शौक था, ऐसे में उसका वजन बढ़ता गया. शुरुआती समय में परिवार को यहीं लगा कि बच्चा सिर्फ शौक की वजह से इतना खाता है, लेकिन बाद में जब आदत बन गई, तो बच्चे को रोकना परिवार के लिए भी बड़ी चुनौती बन गया.

    बच्चे को खाने का शौक, वजन 140 किलो

    परिवार के मुताबिक उनकी आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है, ऐसे में वे अपने बच्चे की बढ़ती मांग को भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं. उनकी तरफ से कोशिश जरूर की जाती है, लेकिन बच्चे की जितनी डिमांड है, उसे पूरा करना संभव नहीं हो रहा.

    बताया गया है कि 13 साल की उम्र में ही सागर एक दिन में 7 बड़े बड़े बाजरे के रोटले खाता है. सागर के पिता एक किसान (Farmer) हैं, ऐसे में उनकी आमदनी पूरी तरह खेती पर निर्भर करती है. वे बताते हैं कि अपने बेटे की खुशी के लिए कुछ भी कर सकते हैं, लेकन उसका बढ़ता वजन उन्हें चिंता में डालने लगा है.

    Share:

  • भारी रिश्वत ठुकराने वाले होमगार्ड को किया कांस्टेबल पद पर नियुक्त

    Sun Jun 27 , 2021
    गुवाहाटी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले होमगार्ड (home Guard) कर्मी बोरसिंग बे को शनिवार को पुलिस कांस्टेबल के पद पर नियुक्ति का पत्र सौंपा. कार्बी आंगलोंग जिले में 21 जून को एक नाके पर तैनात बे को तस्करों ने रिश्वत के रूप में बड़ी रकम की पेशकश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved