
मुंबई। लॉकडाउन के बाद से ट्रैक पर वापस लौटी फिल्म इंडस्ट्री में अब कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। जुग जुग जियो फिल्म की कास्ट के बाद अब कृति सैनन भी कोरोना पॉजिटिव आई हैं। वे चंडीगढ़ में राजकुमार राव के साथ शूटिंग कर रहीं थीं। कृति मुंबई वापस लौट आईं हैं तब उनकी रिपोर्ट सामने आई।
हालांकि उनकी या उनकी बहन नुपूर या टीम की तरफ से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है। रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने कृति से अपना मास्क हटाकर पोज देने कहा था, लेकिन कृति ने इसके लिए मना कर दिया था। कृति ने कहा था कि मैं अपना मास्क एक सैकंड के लिए भी नहीं निकालूंगी। बात अगर कृति के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो वे मिमी में नजर आएंगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved