चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। ऐसे में विवेक इस वक्त भारत बनाम न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल देखने के लिए दुबई में हैं। उनके साथ उनका बेटा भी मैच देखने पहुंचा है। लेकिन उन्होंने स्टेडियम से एक ऐसा वीडियो पोस्ट कर दिया, जिसने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पोल-पट्टी खोलकर रख दी है।
View this post on Instagram
विवेक ने खोली चहल की पोल-पट्टी
विवेक ओबरॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड मैच के दौरान स्टेडियम से शेयर किया गया है। पहली तस्वीर है जिसमें विवेक के साथ उनका बेटा और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल तिरंगा लिए नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरा एक वीडियो है। इस वीडियो में विवेक ने चहल से पूछते हैं- ‘क्या लगता है युजी.. 251…इंडिया जीतेगी?’ इस पर उन्होंने जवाब दिया, ‘आराम से भाई।’
चहल संग दिखीं मिस्ट्री गर्ल
लेकिन वीडियो में हर किसी का ध्यान किसी और ने खींचा। लोग विवेक और चहल को नहीं बल्कि क्रिकेटर के साथ बैठी हुई आरजे महविश को देखकर हैरान हैं। वीडियो में आरजे महविश मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, ‘विवेक ओबरॉय ने सारी पोल-पट्टी खोल दी।’ एक ने लिखा, ‘ये तो धनश्री से अच्छी है।’ एक दूसरा यूजर लिखता है, ‘चहल ग्राउंड के बाहर खेल रहे हैं।’ एक लिखता है, ‘अब तो पक्का हो गया यूजी भाई का चक्कर है।’ एक ने कहा, ‘ये औरत का चक्कर है बाबू भईया।’ ऐसे कई और कमेंट इस वीडियो पर आ रहे हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved