img-fluid

इस क्रिकेटर पर दिल हार बैठी ‘बिग बॉस 11’ की ये हसीना, 33 साल की उम्र में बनेगी उनकी दुल्हन?

December 05, 2025

नई दिल्ली। एक्ट्रेसेस(actresses) और क्रिकेटर्स के बीच अफेयर और शादी का सिलसिला काफी पुराना है। कई हसीनाओं ने क्रिकेटर्स संग शादी(Marriage with cricketers) की। इस लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ता नजर आ रहा है। इस बार जो नाम सामने आया है उसे सुनकर आप भी हैरान होने वाले हैं। क्योंकि इस बार बिग बॉस(Bigg Boss) की एक्स कंटेस्टेंट अफगानिस्तान(Afghanistan) के एक क्रिकेटर पर अपना दिल हार बैठी है। आइए जानते हैं कौन हैं वो?


इस क्रिकेटर पर दिल हार बैठी ‘बिग बॉस 11’ की कंटेस्टेंट
दरअसल, हम बात कर रहे हैं ‘बिग बॉस 11’ की कंटेस्टेंट रह चुकी अर्शी खान की। TellyChakkar.com की रिपोर्ट की अनुसार, अर्शी खान अफगानिस्तान के क्रिकेटर आफताब आलम को डेट कर रही हैं। इस कपल के एक करीबी सोर्स ने बताया, ‘अर्शी और आफताब लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और वो दोनों शादी करके अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने का प्लान बना रहे हैं। अगर सब ठीक रहा, तो वे फरवरी 2026 में शादी कर सकते हैं।’ फिलहाल अभी दोनों की तरफ से शादी या उनके डेटिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

इनके साथ अर्शी का नाम रहा चर्चा में
बता दें कि अर्शी खान अक्सर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एहसान माशी के साथ अपने वीडियो के लिए सुर्खियों में रहती हैं। कई बार उनके अफेयर की खबरें भी खूब चर्चा में आईं। हालांकि, अर्शी ने साफ किया है कि दोनों रिलेशनशिप में नहीं हैं। एक इंटरव्यू में, अर्शी खान ने बताया कि उन्हें अक्सर माशी के साथ इसलिए जोड़ा जाता है क्योंकि वे काम के लिए साथ काम करते हैं, लेकिन उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि वे सिर्फ दोस्त हैं।

Share:

  • Bigg Boss 19 : फिनाले से पहले टॉप 5 कंटेस्टेंट हुए इमोशनल, गौरव ने कहा- 'मेरी पत्नी ने...'

    Fri Dec 5 , 2025
    मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (salman khan) का फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) के ग्रैंड फिनाले की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। शो के ग्रैंड फिनाले में अब कुछ ही दिन बचे हैं और फैंस को जल्द ही इस सीजन का विनर मिज जाएगा। ऐसे में अब इतने महीने घर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved