img-fluid

OTT पर साउथ के बड़े धुरंधरों को धूल चटाकर आगे निकली बॉलीवुड की ये फिल्म

September 16, 2025

मुंबई। ऑरमैक्स मीडिया ने इस हफ्ते ओटीटी (OTT) पर सबसे ज्यादा देखी गई फिल्मों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में इस बार साउथ की फिल्में पीछे हो गई हैं।

ओटीटी पर हर हफ्ते ढेरों फिल्में रिलीज होती हैं, लेकिन दर्शकों के दिलों में कुछ गिनी-चुनी ही अपनी जगह बना पाती हैं। इसी बीच अब ऑरमैक्स मीडिया ने इस हफ्ते ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी गई फिल्मों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में इस बार साउथ की फिल्में पीछे हो गई हैं। तो चलिए जानते हैं इनके नाम और आप इन्हें किन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।



  • सैयारा

    पहले नंबर पर अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ है। मोहित सूरी की इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म की कहानी ही नहीं बल्कि इसके गानों ने भी इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है।
    व्यूज

    ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर भी बंपर कमाई की है। ‘सैयारा’ को सबसे ज्यादा यानी 55 लाख व्यूज मिले हैं। इसे आप से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

    कुली

    लिस्ट में दूसरे नंबर पर साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ है। फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर 47 लाख से अधिक बार देखा गया है।

    इंस्पेक्टर जेंडे

    मनोज बाजपेयी की फिल्म इंस्पेक्टर जेंडे तीसरे नंबर पर है। फिल्म को नेटफ्लिक्स पर 25 लाख से अधिक बार देखा गया है।
    किंगडम

    लिस्ट में 7वें नंबर पर विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम है। फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को गौतम तिन्नानुरी ने डायरेक्ट किया है।

    Share:

  • खेल भावना की बात करने वाली पाकिस्तानी टीम कभी मैदान छोड़कर चली गई थी

    Tue Sep 16 , 2025
    दुबई. एशिया कप (Asia Cup) 2025 में भारतीय टीम (Indian Team) ने रविवार (14 सितंबर) को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर सात विकेट से जीत हासिल की थी. यह मुकाबला सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की अगुवाई में भारतीय टीम ने आसानी से जीता, लेकिन मैच से पहले और बाद में जो विवाद हुआ उसने खूब सुर्खियां बटोरी. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved